किसानछत्तीसगढ़जलसंसाधनपर्यटनमुंगेली/लोरमी

किसानों को सिंचाई सुविधा देने खुड़िया बांध से छोड़ा गया पानी…

हरिपथलोरमी-6 सितंबर  जीवन दानी मनियानी नदी पर निर्मित राजीव गांधी जलाशय खुड़िया बांध से किसानों की मांग पर सिंचाई के लिए मुख्य नहर  में पानी छोड़ा गया।

क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से किसानों ने खेतो में धान फसल के सिचाई के लिए निवेदन किये थे।उन्होंने तत्काल सज्ञान लेते हुये कलेक्टर को बांध से नहर में पानी छोड़ने निर्देशित किये।

जिस पर जिला कलेक्टर  राहुल देव के निर्देश पर जिले के सबसे बड़े बांध राजीव गांधी जलाशय खुड़िया बांध से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता  आर.के. मिश्रा ने बताया कि डी1, डी2,एवं डी3 नहरों के माध्यम से बांध से पानी छोड़े जाने से जिले के 327 गांव के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।वर्तमान में खुड़िया बांध में 104 प्रतिशत जलसंचय है,जिसके वेस्टवेयर से 1 फिट से उपर मनियारी नदी अतिरिक्त पानी बह रहा है।आज एसडीओ एएस राठौर के द्वारा स्थल सहायक मधु तिवारी ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे नहर पानी छोड़ने की कार्यवाही किया गया।


गौरतलब है की राजीव गांधी जलाशय का निर्माण तीन प्राकृतिक पहाड़ियों को जोड़कर किया गया है। इन तीनों पहाड़ियों के मध्य से होकर मनियरी नदी बहती है। अंग्रेजी शासन काल में कृषि की संभावनाओं को देखते हुये इन तीन पहाड़ियो को जोड़कर बांध बनाने की प्रक्रिया 1927 मे शुरू हुयी, जो तीन साल बाद 1930 मे पूरी हुयी बाद मे इसका नाम राजीव गांधी जलाशय कर दिया गया। खुड़िया ग्राम मे यह बांध निर्मित होने के कारण यह बांध खुड़िया जलाशय के नाम से भी जाना जाता है। मुंगेली लोरमी एवं ब्लॉक एवं पथरिया के किसान कृषि के लिए मुख्यतः राजीव गांधी जलाशय जीवदायनी है।

error: Content is protected !!