जन-चौपालनिर्माण कार्यनिवारणन्यूजभाजपामुंगेली/लोरमीयोजनाराजनीतिराजस्व विभागलोरमीवनविभागवनांचलविकसित भारतविकास कार्यविधानसभाशिविरसफलता

डिप्टी सीएम अरुण साव ने गांवों में विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपए की घोषणा कर,वनाचंल में ग्रामीणों के साथ लिया वनभोज का आनंद

हरिपथ:लोरमी– 22 फरवरी उप मुख्यमंत्री अरुण साव  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर वनगांव बिजराकछार में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने जनचौपाल में 8 ग्राम पंचायतों के लगभग गांव के लोगों से मुलाकात कर मूलभूत संबंधी समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 40 लाख रुपए की घोषणा की।

श्री साव ने बिजराकछार में दो सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए तथा निवासखार, महामाई, सुरही, बोईहा, झिरिया और खुड़िया में विकास कार्यों के लिए 5-5 लाख रुपए की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि, बिजराकछार में बिजली पहुंचाने अधीक्षण अभियंता को बिजली लाइन बिछाने के लिए निर्देशित किया। सर्वे कराकर कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। बिजली के लिए सोलर लाइट की व्यवस्था की है, क्षेत्र में टॉवर लगाया है। नेटवर्क के लिए और टावर लगाया जाएगा  

श्री साव ने वन विभाग के बीट गार्ड को टॉर्च का वितरण किया। वहीं गर्मी में जंगल के सूखे पत्ते को नहीं जलाने की अपील की। 

वनभोज का आनंद लिए-उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वनगांव बिजराकछार, में आयोजित जनचौपाल के बाद परिवारजनों के साथ आत्मीय समय बिताया। खुले आसमान और प्रकृति की गोद में सबके साथ संवाद और स्नेह का सुखद अनुभव रहा। हरियाली से घिरे सुंदर वातावरण में वनभोज का आनंद लिया। सरल भोजन, सहज बातचीत और अपनत्व से भरे ये पल हमेशा स्मरणीय रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने खुड़िया पथर्री पारा में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवाधिदेव की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम  सिंह , जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष  सुजीत वर्मा,  कोमल गिरी गोस्वामी , गुरमीत सलूजा, विनय साहू  मंडल अध्यक्ष  सुशील यादव, दिनेश कश्यप, लेखराज ठाकुर, राजेंद्र साहू, संदीप सोनी , सरपंच रामकुमार आर्मो , सरपंच अमर सिंह धुर्वे, सरपंच विनोद मसराम, सरपंच शिवराम पंद्राम , बिजराकछार सरपंच मोतीलाल बैगा, जनपद सदस्य रूखमणि रमेश बिंझवार , सरस्वती सुरेंद्र मरावी , जिला पंचायत सभापति अनिता कोमल साहू , सभापति समुंद विवेक सिंड्राम , जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू  सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

शासकीय कार्यालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…….15 लाख भवन के लिये

लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साहू भवन में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय कर्मचारी एवं अभिनंदन सम्मेलन में सम्मिलित हुआ। श्री साव ने संघ के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा कर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। 

श्री साव ने कर्मचारियों को संबोधित करते कहा कि, हम सब पहले छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे हैं, बाद में कर्मचारी। कार्यालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि शासकीय सेवा से ही हमारे परिवार का पालन-पोषण होता है।

श्री साव ने कहा कि, साय सरकार अधिकारियों कर्मचारियों के अधिकार समय पर देने के लिए समर्पित है। यह सुशासन एवं संवेदनशील सरकार है। कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि, सरकार ने अनुकंपा, पदोन्नति, तीसरा रिक्त पदों की पूर्ति की है। कांग्रेस सरकार में अनुकंपा नियुक्ति अटकी थी, लेकिन हमारी सरकार ने 358 पदों में से ज्यादातर पदों पर भर्ती की है। लोक निर्माण विभाग में सभी पदों में पदोन्नति हुई। 

कर्मचारियों ने जताया आभार◆ कर्मचारियों ने श्री साव का आभार जताते हुए कि आश्वासन के बाद पैदल मार्च को निरस्त किया। और कुछ दिनों में ही कर्मचारियों का लंबित वेतन भुगतान पूर्ण हो गया है। पांच दिवंगत कर्मचारी को एक लाख रुपए अनुकंपा राशि के रूप में प्रदान की गई। 

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष  बिंदेश्वर रौतिया, जिला अध्यक्ष कामता साहु, महामंत्री  वीरू राजपूत, लक्ष्मण मरावी, नवल प्रजापति, भागवत साहू, नरोत्तम यादव, लक्ष्मीनारायण, कामता जायसवाल ,  राजेश साहू एवं संघ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

राउत नाचा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लोकनृत्य, मातर मड़ई नई पीढ़ी तक हमारी संस्कृति पहुंचाने का अच्छा माध्यम : डिप्टी सीएम अरुण साव

लोरमी। अरुण साव शनिवार को पथर्री पारा, खुड़िया में यादव समाज द्वारा आयोजित मातर मड़ई उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा के अनुरूप मातर मड़ई उत्सव का आयोजन समाज की एकता और आस्था का प्रतीक है।

श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध राउत नाचा श्रृंगार के साथ यह शौर्य और लोककला का अद्भुत प्रदर्शन है। आज की युवा पीढ़ी इन परंपराओं से दूर होती जा रही है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।

श्री साव ने कहा कि यादव समाज सदैव समाजहित और संस्कृति संरक्षण में अग्रणी रहा है। यदुवंशी परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के वंश माने जाते है और समाज ने सदैव धर्म एवं संस्कारों का ध्वज ऊंचा रखा है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्यक्रम में कोमल गिरी गोस्वामी , धनीराम यादव , प्रदीप मिश्रा , महाजन जायसवाल, महेंद्र खत्री , सुशील यादव , संतोष तिवारी , पूर्णिमा अहिरवार, अभिषेक पाठक , मनोहर यादव, केशव यादव , विनोद , सूरज यादव , संजू यादव , भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा आयोजन समिति केमिलाकु राम यादव , सुमित्रा बाई यादव , ओमप्रकाश यादव , गोपी यादव, ललित यादव , पवन यादव, भुनेश्वर यादव , यशपाल यादव , शत्रोहन यादव , जलेश्वर यादव , कैलाश यादव  सहित समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Latest