क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली/लोरमी

महिला से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

हरिपथ:लोरमी-19 फरवरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम भाठापारा में महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि 17 फरवरी को पीड़िता द्वारा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके घर के पड़ोस में निवासरत वेदप्रकाश एवं रंजीत अग्रवाल द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसे घर में अकेली पाकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा उसकी लज्जा भंग करने की नीयत से हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ की गई, अश्लील गाली-गलौज की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई, रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 52/26 धारा 74, 332(सी), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

        प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में लोरमी पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर पीड़िता एवं गवाहों को पूछताछ कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी  रंजीत पिता प्रदीप उम्र 26 वर्ष एवं  वेदप्रकाश पिता प्रदीप उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 गायत्री वार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को अपराध कारित करना स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 18 फरवरी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

  उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (थाना प्रभारी लोरमी), उपनिरीक्षक मानसिंह परिहार, आरक्षक सीताराम बर्मन, रेखराम नेताम एवं कवि टोप्पो की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Latest