क्राईम /पुलिसधोखाधड़ीन्यूजबिलासपुर

नौकरी लगाने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

हरिपथ:बिलासपुर– 20 फरवरी बेरोजगारों को नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया।तीन वर्षों से लगातार अपना ठिकाना बदल कर फरार  था। थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा में आरोपी का था गुम इंसान 56/2023 दर्ज।आरोपी 2023 से लगातार चल रहा था फरार ,अपराध क्रमांक. 10/2026 धारा 420 भादवि ,आरोपी- राजा भैया लहरे 26 वर्ष पिता स्व. पुनित राम लहरे ग्राम छैडोलिया (कोसा) थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा छ.ग.।

पुलिस ने मामले का संक्षिप्त विवरण बताया कि आरोपी राजा भैया लहरे निवासी ग्राम छैडोलिया थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा का प्रार्थी अंबिका प्रसाद भारद्वाज पिता स्व. एल०आर० भारद्वाज उम्र 50 साल साकिन चण्डीपारा उरईहा पामगढ़ से उसके लड़के राहुल भारद्वाज एवं भतीजे हरिश को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ऑन लाईन बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से 17,65,000/-रूपये एवं नगद 7,35,000/-रूपये कुल 25 लाख रूपये की धोखाधड़ी किया था एवं पैसा लेकर माह अक्टूबर 2023 से फरार हो गया था, आवेदक द्वारा अपने पैसे की मांग के लिये परिजनों पर दबाव बनाने पर जिसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा में गुम इंसान क्रमांक 56/2023 में दर्ज किया गया था। तब से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

आवेदक के द्वारा न्यायालय में परिवाद पेश करने पर  न्यायालय के आदेश पर थाना हिरी में अपराध पंजीबद्ध कर लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचनाक्रम में आरोपी को आज दिनांक 20.02.2026 को घेराबंदी कर ग्राम छैडोलिया थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा से पकड़ा जाकर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम 75 हजार रूपये नगद एवं एक नग मोबाइल जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 20.02.2026 को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

error: Content is protected !!
Latest