
लोरमी@हरिपथ– नगर के अधिष्ठात्री देवी पहाड़ पर स्थित मां महामाया मंदिर के प्रांगण में इस समय नेवला का झुंड प्रसाद खाने प्रतिदिन आ रहे हैं। प्रसाद खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरस है नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नगर की पहाड़ पर स्थित महामाया मंदिर निकले एवं ऊपर क्षेत्र में नेवला का झुंड भ्रमण करते आसानी से सुबह शाम देखा जा सकता है। मंदिर के पुजारी पंडित विजय तिवारी ने बताया कि नेवला इस समय प्रतिदिन प्रसाद खाने प्रांगण में आते है,जिनकी संख्या 4 से 5 होते हैं,मंदिर के नीचे मैना,बदरा के आसपास झुंड अक्सर घूमते नजर आते हैं,एवं प्रतिदिन मंदिर प्रांगण मंदिर देवी के सामने होते हुए प्रसाद खाकर चले जाते हैं ,उन्होंने बताया कि आज तक ये जनवर किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है, यह कितने दिनों से आ रहे हैं, मुझे नहीं मालूम लेकिन अभी कुछ दिनों से लगातार प्रतिदिन आ रहे हैं,और नारियल प्रसाद भी ग्रहण करते हैं,उसके बाद चले जाते हैं। हमारे पूर्वज बताते हैं,कि यहां प्राचीन काल समय से माता के मंदिर में नेवला और सांप का आवागमन रहा है, मान्यता के अनुसार सांप भी आते हैं,लेकिन अब नेवला का आगमन ज्यादा हो रहा है। दर्शानार्थी देखते ही बनता है।

गौरतलब है,की मिली जानकारी के अनुसार मन्दिर पहाड़ पर होने के कारण पहले पेड़ पौधों अधिक थे,अब भी है,लेकिन जो घना था,अब नही है,इसमें जंगली जीव के लिए अनुकूल परिस्थिति रही है,अब लगाए हुए ही पेड़ पौधे है,इसमें भी छोटे जंगली जीव फल फुल रहे,अब इसे इत्तेफाक कहेंगे कि ईश्वरी कृपा इस पर लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है।



