निर्माण कार्यन्यूजयातायातयोजनालोक निर्माण विभागलोरमीविकसित भारतविकास कार्यविधानसभा

ग्रामीण अंचल के महत्वपूर्ण चार सड़क के लिए डिप्टी सीएम अरुण साव की 10 करोड़ सौगात…. 

हरिपथ:लोरमी-26 फरवरी क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री सामने क्षेत्र के चार प्रमुख सड़कों का नया निर्माण कार्य की सौगात प्रदान किया है,लोक निर्माण विभाग से चारों सड़को के लिए 909.78 लाख की स्वीकृति प्रदान किया गया।

अरुण साव ने कहा कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार उक्त निर्माण कार्य स्वीकृति प्रदान किया गया है,इससे यातायात सुविधा में सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के विभिन्न सड़को के लिए आने वाले समय मे विकसित क्षेत्र में गिनती होगी।

मिली जानकारी के अनुसार बोड़तरा सिलतरा मुख्यमार्ग से गाड़ापारा तक मार्ग लं. 2.30 किमी. निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने बाबत्। (मद कार्य के लिये रूपये 344.54 लाख (रूपये तीन करोड़ चौवालीस लाख चौवन हजार मात्र), ग्राम छातीपार (चकला) से रजपालपुर मार्ग लं. 1.15 किमी. निर्माण कार्य के लिये रूपये 218.68 लाख (रूपये दो करोड़ अड्डारह लाख अड़सठ हजार मात्र, ग्राम डिंडौल मुख्य मार्ग से विचारपुर मुख्य मार्ग लं. 1.20 किमी. निर्माण कार्य के लिये रूपये 138.14 लाख (रूपये एक करोड़ अड़तीस लाख चौदह हजार मात्र) , ग्राम नवागांव वेकट के महामाया मंदिर से मूडानार तक मार्ग लं. 1.375 किमी.  कार्य के लिये रूपये 208.42 लाख (रूपये दो करोड़ आठ लाख बयालीस हजार मात्र) ,की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया। निर्माण कार्य के स्वीकृति से क्षेत्र के लोगो मे हर्ष व्यपाप्त है। ग्रामीणों ने अरुण साव के प्रति आभार प्रकट किए है।

error: Content is protected !!
Latest