चार अज्ञात तत्व मुख्य गेट का ताला तोड़ अंदर घुसे :कुछ नहीं मिला तो चप्पल जूता उठा कर ले गए चोर..

हरिपथ:लोरमी– 22 फरवरी तहसील चौक नजदीक झझपुरीकला रोड वार्ड 7 में नहर के पास स्थित एक मकान में चार अज्ञात तत्वों का घर के दरवाजा के ताला तोड़कर अंदर घुसने का वीडियो वायरल हो रहा है। अज्ञात तत्वों ने घर दो ताला तोड़कर घुसे थे,लेकिन अचानक पड़ोसियों की आवाज सुनकर घर के सामने रखे जूते चप्पल को ही उठाकर चंपत हो गए। पीड़ित ने घटना थाने में सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है।



मिली जानकारी के अनुसार 20 तारीख को रात लगभग 1:30 बजे ग्राम तिलकपुर निवासी जो मुकाम वार्ड क्रमांक 7 झझपुरीकला रोड नहर के पास स्थित विजय साहू 37 वर्ष पिता शिव कुमार साहू अपने मूल निवास तिलकपुर चला गया था, इसी दौरान देर रात चार अज्ञात तत्वों ने मकान का मुख्य गेट का ताला एवं एक अंदर का तलवार ताला को घूस गए लेकिन अज्ञात तत्वों को पड़ोसियों के आहट सुनकर घर के सामने रख जूता चप्पल को लेकर भाग खड़े हुए।पीड़ित विजय साहू ने बताया कि उनको पड़ोसी यशवंत राजपूत ने सुबह गेट का ताला टूटने एवँ अज्ञात तत्वों के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि उनके घर में पड़ोसियों की घर के बाहर आवाज सुनकर पीड़ित को फोन किया मोबाइल रिसीव नहीं हुआ तो वह समझ गये ये अपना गाँव गए है। यह अज्ञात तत्व है जो चोरी की नीयत से घुसे हैं। पीड़ित विजय साहू ने 21 फरवरी को सुबह 9.30 बजे थाना में लिखित सूचना दिए।

पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर तत्काल निरीक्षण किया एवं अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है गौरतलब है, कि अज्ञात तत्वों का वीडियो फुटेज सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट रूप से तत्वों की पहचान की जा सकती है।
थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया आवेदन मिला है,मामले में जाँच किया जा रहा है।



