क्राईम /पुलिसन्यूजबिलासपुर

महालक्ष्मी ज्वेलर्स संचालक से लूट मामला में पुलिस का बड़ा खुलासा: प्रापर्टी विवाद के कारण कारोबारी की हत्या कराने का आपराधिक षडयंत्र रचकर जिले के बाहर से बुलवाये गये,आदतन कुख्यात आरोपी…

हरिपथ:बिलासपुर– 23 फरवरी महालक्ष्मी ज्वेलर्स’’ के संचालक को आयुध हथियार का भय दिखाकर कट्टे की बट व हथौडी से प्राणघातक वार कर करोडो की ज्वेलरी व कार लूटपाट करने वाले ’’अंर्तराज्यीय गिरोह’’ का पर्दाफाश किया गया। ’’अंर्तराज्यीय गैंग’’ के गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस द्वारा विस्तृत एवं गहन पुछताछ पर ’’खुले गहरे राज’’। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटना बाद लगातार बिलासपुर पुलिस की टेक्निकल व लोकल इन्पुट से मिर्जापुर (यू.पी.) पुलिस के सहयोग से पकडे गये ’’कुख्यात आरोपी’’, लूटेरो से लूट की शत प्रतिशत मशरूका पुलिस ने किया बरामद।
प्रापर्टी विवाद के कारण कारोबारी की हत्या कराने का आॅपराधिक षडयंत्र रचकर जिले के बाहर से बुलवाये गये थे ’’आदतन कुख्यात आरोपी’’, 18 दिसम्बर 2025 को सब्जी एवं जमीन कारोबारी की सुपारी लेकर हत्या की, की गई थी असफल कोशिश।
 पुलिस की पुछताछ पर 19 दिसम्बर 2025 को ’’होटल कारोबारी नेटी से हथियार बंद लूट’’ के असफल प्रयास का भी हुआ है खुलासा।
 पुलिस की पुछताछ पर सदर बाजार वाली लाईन मे त्यौहार के समय एक ज्वेलर्स की दुकान से तिजोरी लूटने की योजना का भी हुआ खुलासा।
अपराध में शामिल अब तक कुल 07 आरोपी पुलिस की गिरफ्तर में लिये गये है, पकडे गये आरोपियो के कब्जे से आयुध हथियार, कारतूस, धारदार चाकू, लूट का मशरूका किया गया बरामद।
नाम गिरफ्तार आरोपी:-

  1. विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति पिता शिवलाल प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी न्यू डबल स्टोरी गणेश चैंक जमुना काॅलरी थाना भालूमाडा जिला अनूपपूर (म.प्र.)।
  2. करीम खान पिता वसीम खान उम्र 23 वर्ष निवासी चकमहमूद सकलेननगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी जनपद बरेली (उ.प्र.)।
  3. विजय लाम्बा पिता रामलाल लांबा उम्र 52 वर्ष निवासी चंदन नगर थाना जगतपुरी पूर्वी नई दिल्ली ।
  4. मोनू उर्फ राहूल उर्फ गुडवा पिता सुंदर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सोरखा थाना सेक्टर 113 जिला गौतम बुद्ध नगर नोयडा।
  5. इरफान अली पिता अकरम अली उम्र 32 वर्ष निवासी झलमला थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
  6. नारद उर्फ सुमित श्रीवास पिता गोपी श्रीवास उम्र 42 वर्ष निवासी 27 खोली थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
  7. राजू सोनकर पिता ललंदर सोनकर उम्र 38 वर्ष निवासी चिंगराजपारा देवनचाल के सामने थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

बरामद संपत्ति 05 लाख 33 हजार रू नगद,
06 धारदार चाकू,
01 देशी कट्टा,
01 जिंदा कारतूस,
06 मोबाईल,
01 मारूती इको कार,
01 रेनाॅल्ट क्वीड कार,
01 महिन्द्रा स्कार्पीयो कार,

पुलिस ने मामले का संक्षिप्त विवरण बताया कि घटना की सूचना पाकर बिलासपुर पुलिस की सभी टीम तत्काल मौके पर पहूॅचकर घटना स्थल सुरक्षित किया गया घटन की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहूॅचकर आरोपियों के घरपकड के लिये आवश्यक दिशानिर्देश देते हुये अलग अलग टीम बनाकर टेकनिक्ल व लोकल इन्पुट एकत्र करने के निर्देश दिये गये। मामलेे गंभीरता को देखते हुये राजपत्रित अधिकारियों के सतत् मार्गदर्शन और नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम तैयार कर आरोपियों के घटना स्थल पहूॅचने, निगरानी करने वाले तथा भागने वाले सभी मार्ग की सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने अलग अलग टीम तैयार की गई, सायबर सेल की टेक्निकल टीम को इन्पुट एकत्र करने निर्देशित किया गया, लोकल इन्पुट एक्टिव किया गया, मौके पर डॉग स्क्वायड एफएसएल टीम फिंगर प्रिंट टीम एवं अन्य तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये।
रिपोर्ट पर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) के अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 126(2), 109, 309(6), 311, 310(2), 238 बी.एन.एस. 25, 27 आम्र्स एक्ट की विवेचना पर आरोपियों की पहचान की गई घटना के पूर्व उनके द्वारा संतोष तिवारी का पीछा करने की जानकारी एकत्र की गई सायबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा आरोपियों की जानकारी एकत्र की गई जो आरोपीगण घटना बाद बनारस रोड उत्तर प्रदेश ओर भागने की सूचना मिलने पर तत्काल टीम तैयार कर उत्तर प्रदेश रवाना की गई आरोपियों का लगातार पीछा करते हुये थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना देकर थाना अहरौरा पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी विजय लाम्बा, विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति, करीम खान, मोनू उर्फ राहूल उर्फ गुडवा को लूटे गये शत प्रतिशत मशरूका व आयुध हथियार पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।
मामले में थाना सरकण्डा द्वारा प्रोडक्शन रिमाण्ड पर आरोपी विजय लाम्बा एवं विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति से पुछताछ किया गया जो एक दुसरे के कथन को ताईत करते हुए बताये कि करीब तीन चार माह पूर्व विनोद प्रजापति को बिलासपुर का रहने वाला नारद श्रीवास फोन कर बताया था कि उसके पास एक बडा काम है जिसमे काफी पैसा मिल सकता है इस बात से विनोद अपने अन्य साथी विजय लांबा, रिंकु गगनदीप, आमिर को बताया जो एक साथ दिसंबर में बिलासपुर आकर होटल सेलिब्रेशन में रूके थे वहीं पर बिलासपुर के राजू सोनकर, नारद श्रीवास, विनोद प्रजापति, विजय लांबा, रिंकु, गगनदीप, आमिर सभी ने मिलकर मीटिंग किया राजू सोनकर ने बताया कि उसका विवाद दयालबंद बिलासपुर के बंधु मौर्य से चल रहा है उसकी हत्या करना है इस काम के बदले राजू सोनकर 25 लाख रूपये देगा। एडवांस के तौर पर 06 लाख रूपये राजू सोनकर ने नारद श्रीवास को दिया था बाकी की रकम काम पूरा होने के बाद देना तय हुआ था, मिटिंग के बाद राजू सोनकर ने बंधु मौर्य के आने जाने, व्यापार और निवास की जानकारी बाकि सभी लोगों को बताया था और रेकी किया था। बंधु मौर्य रोज सुबह करीब 4-5 बजे के बीच मण्डी के काम से घर से निकलता है, और वापसी के दौरान उसके पास 5-10 लाख रूपये नगद रहता है। उसका व्यापार भी बहुत अच्छा है, जिससे मालूम था कि बंधु मौर्य की हत्या करने से राजू सोनकर का काम भी हो जायेगा और इन्हे अच्छा माल भी मिल जायेगा। राजू सोनकर की बताई जानकारी के आधार पर सभी लोगो ने बंधु मौर्य की हत्या और लूटपाट करने की योजना बनाई थी, इस योजना को पूरी करने के लिए विनोद उर्फ बिन्नू प्रजापति नारद श्रीवास के लिए एक पिस्टल मंगवाया था। विनोद और विजय लाम्बा पहले से ही पिस्टल अपने पास रखते हैं, राजू सोनकर ने बंधु मौर्य के घर की लोकेशन दिखाई एवं परिवारजनों की जानकारी दी, घर से आने जाने का समय, रास्ता सब की रेकी राजू सोनकर की बताये अनुसार ये कर चुके थे। योजना अनुसार बिलासपुर एवं तखतपुर में रूकने के दौरान होटल एवं फार्म हाउस वाला राजू सोनकर के पहचान का था इसलिए उसने बिना आई डी के रूम दे दिया था, होटल में रहने के दौरान ही हम लोगों ने तय किया कि उचित समय देखकर, बंधु मौर्य पर हमला करेंगे और बंधु मौर्य की हत्या करने के साथ साथ उससे नगदी लूटने का प्लान भी हम लोगों ने बना लिया था। दिनाॅक 18.12.2025 को नारद श्रीवास, विनोद प्रजापति, विजय लांबा, रिंकु, गगनदीप, आमिर एकसाथ होकर चोरी की मोटर सायकल से बंधु मौर्य की हत्या एवं लूटपाट करने के लिए चांटीडीह काम्पलेक्स के पास बंधु मौर्य की गाडी को पिस्टल दिखाकर रूकवाने का प्रयास किये जो नही रूका और कार को तेज चलाकर भाग गया जिससे प्लाॅन फेल हो गया तब ये सभी राजकिशोर नगर के होटल में आकर छुप गये, जहाॅ सभी लोग मिले और बंघु मौर्य का काम बाद में तमाम करने को राजी हुये।


आरोपी विजय लाम्बा एवं विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति पुछताछ में आगे बताया कि बंधु मौर्य की हत्या और लूट का प्लाॅन फेल हो जाने पर अगले दिन नारद श्रीवास, विजय लाॅम्बा एवं इसके सभी साथीयो को संतोष भवन के पास बुलवाया जो विनोद प्रजापति, विजय लांबा, रिंकु, गगनदीप, आमिर और नारद श्रीवास संतोष भवन के पास मिले तब नारद श्रीवास सभी को सदर बाजार वाली लाईन मे एक ज्वेलर्स की दुकान दिखाई की इस दुकान में सेंधमारी करना है और इसकी तिजोरी में रखे ज्वेलरी को चोरी करना है नारद श्रीवास ने बोला कि त्यौहार के समय ढोल, तासा, गाजा बाजा की आवाज बहुत ज्यादा होती है गाना मैं तेज आवाज में बजवा दूंगा तुम लोग सेंधमारी कर लेना तब विजय ने बोला त्यौहार में अभी समय है और मेरे पास तिजोरी काटने वाला कोई लड़का नहीं हम इतने लंबे समय तक नहीं रूक सकते हम लोग चले जाते है तभी नारद बोला एक काम और है जाने से पहले कर लो खर्चा निकल जायेगा, तब नारद ने लखन देवांगन उर्फ निटि समोसा वाला के बारे में बताया और दिखाया और बोला कि ये बहौत सोना पहनता है इसको लूट लो साथ ही यह भी बताया कि यह सुबह 06.30 बजे के आस-पास अपने घर सरकण्डा से दुकान सिम्स चैक के लिए निकलता है, तब अगले दिन सुबह सुबह विजय लाम्बा, गगनदीप, रिंकु और आमिर दो मोटर सायकल में निकलकर लखन देवांगन उर्फ निटि समोसा वाला को लुटने का प्रसास किये लेकिन सफल नही हो पाये तब चोरी की दोनो मोटर सायकल को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर के पास छोडकर ट्रेन से अनूपपूर आ गये जहाॅ से पुलिस ने गगनदीप को पकड लिया और बाकी सभी भाग गये।
राजकिशोर नगर होटल मंे रूकने के दौरान सभी आरोपियों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स को चिन्हांकित किया था फरवरी माह में नारद श्रीवास ने विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति को फिर से फोन किया और बोला कि बहुत दिन हो गया महालक्ष्मी ज्वेलर्स वाला काम करना है तब विनोद प्रजापति, विजय लांबा से संपर्क कर बुलाया तब विजय लांबा करीम खान और मोनू उर्फ राहूल उर्फ गुडवा को साथ लेकर दिल्ली से अनूपपुर आये, अनुपपुर से बस में बैठकर यहाॅ पर इरफान अली झलमला सीपत को प्लाॅन में शामिल कर उसकी स्कार्पीयो वाहन से अम्बिकापुर से बिलासपुर आये बिलासपुर आने के पूर्व विजय लांबा ने मैनपाट मेले से एक मोटर सायकल चोरी किया, बिलासपुर आने के बाद बंधु मार्य और महालक्ष्मी ज्वेलर्स की रैकी किये घटना करने के लिये एक और चारपहिया वाहन की आवश्यकता होने पर अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा से एक मारूती इको कार चोरी किये और दिनाॅक 17.02.2026 को प्रतिदिन की तरह महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी रात्रि करीब 09.15 बजे अपने दुकान को बंद करके सोने से निर्मित ज्वेलरी के सामान को अपने रिनॉल्ड क्विड कार क्र. सी.जी. 10 ए.एच. 7701 में रखकर अपने घर राजकिशोर नगर जा रहा था रास्ते में अंधा मोड़ के पास एक ईको मारूति कार अचानक ठोकर मार दिये जिससे संतोष तिवारी अपने कार से बाहर उतर कर देखे तब विनोद लाम्बा, करीम खान और मोनू उर्फ राहूल गुडवा मिलकर संतोष तिवारी के साथ गाली गलौच करने लगे तथा अपने पास रखे पिस्टल को तानते हुये पिस्टल के बट एवं हथौड़ी से मारपीट कर सिर एवं शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोंट पहुंचाये और मारपीट कर घायल की क्विड कार में चार बड़े बैगों में रखे सोने के आभूषणों को जिसमें 2 किलो सोना, 200 ग्राम सोने के जेवर, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाईन गोल्ड व 350000 रू. नगदी रकम एवं कार सहित लूट कर सीपत की ओर भागते हुयू क्वीड कार रास्ते में छोडकर इरफान की स्कार्पीयो वाहन में सभी 05 आरोपी विजय लाम्बा एवं विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति, करीम खान, मोनू उर्फ राहूल गडवा और इरफान अम्बिकापुर ओर भाग गये, अम्बिापुर पहुचकर इरफान को लुट में से 02 लाख रू देकर विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति की आई 20 कार से बनारस की ओर भाग गये, जिन्हे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है।

संबंधित प्रकरणो का विवरण:-

  1. संतोष तिवारी महालक्ष्मी ज्वेल्र्स के सचंालक के साथ घटित लूट व मारपीट की घटना पर अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 126(2), 109, 309(6), 311, 310(2), 238 बी.एन.एस. 25, 27 आम्र्स एक्ट थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में दर्ज किया गया है।
  2. लखन देवांगन उर्फ निटी निवासी सरकण्डा बिलासपुर के साथ घटित लूट की घटना पर थाना सरकण्डा में अपराध क्रमंाक 1758/2025 धारा 309 बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।
  3. बंधु मौर्य निवासी दयालबंद बिलासपुर के हत्या व लूट की साजिश मंे शामिल आरोपियों के विरूद्ध थाना सरकण्डा में अपराध क्रमंाक 241/2026 धारा 109, 310(4)(5), 312, 61(2), 111 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट दर्ज किया गया है।
  4. लूट की संपत्ति लेकर भागते पकडे जाने तथा बचने के प्रयास में पुलिस पर हमला करने के मामले में थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में अपराध क्रमंाक 35/2026 एवं 36/2026 धारा 109 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आक्र्स एक्ट दर्ज किया गया है।
    गंभीर अपराध की तत्काल सुरागरसी कर अज्ञात आरोपियों की शिनाख्तगी, माल मशरूका बरामदगी, आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भुमिका निभाने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन  निमितेश सिंह अंशिका जैन (भा.पु.से.) (प्रशिक्षु) निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक किशोर केंवट, निरीक्षक विजय चैधरी, उप निरीक्षक बी.एन.बनाफर, जे.पी. निषाद, श्रवण टण्डन, हेमन्त आदित्य, प्रभाकर तिवारी सउनि प्रवीण लाल, शैलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त, राजेश्वर क्षत्रीय, बलबीर सिंह, प्रमोद सिंह आतिश पारिक, राहूल ंिसह, देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक सत्या पाटले, आशीष राठौर, सरफराज खान, विवेक राय, संजीव जांगडे, मिथलेस सोनी, महादेव कुजुर, प्रेम सुर्यवंशी, प्रशांत सिंह, विकास राम व अन्य स्टाॅफ की ’’पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर  रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ’’ रजनेश सिंह (भा.पु.से.)’’ द्वारा सराहना कर नगद इनाम की घोषणा की गई है।

error: Content is protected !!
Latest