कार्यवाहीक्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली/लोरमी

जमीन संबंधी विवाद को लेकर  बांधा मे हुये हत्या के फरार आरोपी को बिलासपुर से पकड़ने मे मिली सफलता…

हरिपथ:लोरमी-22 फरवरी ग्राम बांधा मे जमीन विवाद को लेकर हुये हत्या के फरार आरोपी अन्नु कुमार चन्द्राकर को गिरफ्तार कर  जेल दाखिल किया गया।मामले में पहले ही पुलिस ने 06 आरोपी व 01 विधि से संघर्षरत गिरफ्तार कर चुका है।

थानाप्रभारी सुंदर लाल गोरले ने बताया कि ग्राम बांधा मे प्रार्थी सुखदेव कश्यप पिता रामकुमार कश्यप उम्र 36 वर्ष निवासी  बांधा के पिताजी रामकुमार कश्यप(मृतक) को जमीन विवाद के कारण ग्राम बांधा निवासी आरोपी 01.अयोध्या प्रसाद कुर्मी 02.अन्नू कुर्मी 03.रामफल कुर्मी 04.कुंजबिहारी कश्यप 05.संतोष कश्यप 06.नंद कुमार कश्यप 07.धनराज कश्यप 08.राजू कश्यप 09.डोमन निषाद 10.राधेश्याम कश्यप 11.सुरेश कश्यप व अपचारी बालक सभी लोग एक राय होकर गाली गलौच करते हुए आक्रोशित होकर हत्या करने की नियत से रामकुमार कश्यप को लाठी डण्डा से एवं तब्बल के बेठ से मारपीट करते हुये प्राण घातक हमला करके हत्या कर दिये उसके बाद सभी लोग ट्रेक्टर में बैठ कर रामकुमार कश्यप के लाश के उपर ट्रेक्टर ट्राली के पिछले पहिये को चढाते हुए बस्ती तरफ जाकर गांव मे भी लक्ष्मीनारायण कश्यप (प्रार्थी के चचेरा भाई) को भी उक्त लोगों के द्वारा एक राय होकर हत्या करने की नियत से लाठी डण्डा एवं तब्बल से प्राण घातक हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये थे। 

मृतक

       मर्ग/अपराध कायमी  रिपोर्ट पर थाना लालपुर मे मर्ग कायम कायम कर पंचनामा कार्यवाही कर आरोपियों के द्वारा जमीन विवाद पर से रामकुमार कश्यप पिता स्व.सीताराम उम्र 62 वर्ष निवासी बांधा थाना लालपुर जिला मुंगेली छ.ग. (मृतक) को एक राय होकर प्राणघातक हमला, मारपीट कर हत्या करने व लक्ष्मीनारायण कश्यप को हत्या करने की नियत से मारपीट करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 03/26 धारा 103(1),109(1), 191(1),191(2),191(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी 1.रामफल कश्यप पिता परदेशी उम्र 35 वर्ष 2.धनराज कश्यप पिता रामावतार उम्र 21 वर्ष 3.राजु कश्यप पिता अशोक उम्र 23 वर्ष 4.डोमन निषाद पिता सुखउ राम उम्र 38 वर्ष 5.नंदकुमार कश्यप पिता स्व.सुखे राम उम्र 56 वर्ष  6.सुरेश चन्द्राकर पिता छैल उम्र 27 वर्ष सभी निवासी बांधा 11 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि भरकर न्यायालय आदेश पर बाल सम्प्रेषण गृह दाखिल किया गया है।   

           मामले की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन मे उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के नेतृत्व मे सायबर सेल एवं लालपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियो की लगातार पतासाजी की जा रही थी। 

         पतासाजी के दौरान 22 जनवरी को तकनीकी एवं मुखबीर सूचना पर फरार आरोपी अन्नु कुमार चन्द्राकर को बिलासपुर एकतानगर मे छुपकर रहना पाये जाने से पुलिस टीम द्वारा अन्नु कुमार चन्द्राकर को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को मृतक रामकुमार कश्यप के ऊपर ट्रैक्टर को चढ़ाकर हत्या करना स्वीकार करने पर समक्ष गवाहान उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर आरोपी अन्नु कुमार चन्द्राकर पिता अयोध्या उम्र 23 वर्ष निवासी बांधा थाना लालपुर, जिला -22  को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। 

         उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी सायबर सेल, उपनिरी. सुन्दरलाल गोरले थाना प्रभारी एवं स्टाफ ,टीम की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Latest