
हरिपथ:लोरमी-25 फरवरी ग्राम कोदवामंहत में आबकारी विभाग ने आरोपी के निवास में दबिश देकर 10 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
कलेक्टर के निर्देशन एवम जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।इसी गस्त के दौरान अमित शाह को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम कोदवा महंत आरोपी सुरेश जयसवाल के मकान की विधिवत तलाशी लिये जाने पर आरोपी के कब्जे से 10 बल्क लीटर कच्ची महुवा शराब एवं कब्जे आबकारी लिया गया आरोपी के ऊपर आबकारी अधि के धारा 34(1)(क) 34(2) एवम 59(क) गैरजमानतीय अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक अमित शाह आबकारी कांस्टेबल हरि चरण खूँटे का योगदान रहा ।



