मनियारी नदी में रेत खनन कर ट्रेक्टर मालिकों की मनमानी: गाँव के मुक्तिधाम को बनाये अवैध परिवहन का रास्ता!आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन..

हरिपथ:लोरमी– (ग्रामीण रिपोर्टर)25 फरवरी ग्राम पंचायत घानाघाट के सरपंच एवं ग्रामीणों ने गांव के मुक्तिधाम शेड से मनियारी नदी से ट्रेक्टर वाहन मालिको द्वारा अवैध रेत उत्खनन करने को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (रा) ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्यवाही एवं अवैध उत्खनन रोकथाम करने मांग किये है।

सौपे गये ज्ञापन में उल्लेख किया है,की ग्राम पंचायत घानाघाट में ट्रेक्टर वाहन मालिको द्वारा अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है जिसमे समस्त ग्राम वासियों द्वारा मुक्तिधाम शेड में दाह संस्कार किया जाता है, और पुरे ग्राम वासियों का निस्तारी है। जिसमे ग्राम पंचायत एवं ग्राम वासियों द्वारा मना करने पर भी बल पूर्वक एवं दादागिरी से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है जिसमे बने शेड निर्माण को क्षति होने कि संभावना है एवं गेट के ताला को तोड़कर मनमानी अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ग्राम वासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा मना करने पर भी जहा शिकायत करना है। जो कर लो कि धमकी दिया जाता है,ट्रेक्टर वाहन मालिको द्वारा बोला जाता।

राजस्व अधिकारी से निवेदन है,कि अवैध रेत उत्खनन बंद कराने मांग किये है। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच महंतिन बाई, छेदीलाल जायसवाल, नरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, गोकुल, दिनेश, राजू पटेल, नरेंद्र, पालेश्वर,विजय कुमार, अशोक पटेल जलेश्वर प्रसाद, राज्यपाल सिंह विजयलक्ष्मी परमेश्वर एवं अन्य शामिल है। एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि मामला सज्ञान में आया है,जल्द ही कार्यवाही किया जायेगा।



