उत्सवखपरीकलाघोषणान्यूजमहिलाएंराजनीतिलोरमी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भालूखोंदरा में विकास कार्यों के लिए 25 लाख की घोषणा 

हरिपथ:लोरमी-2 फरवरी उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक  अरुण साव ने ग्राम भालूखोंदरा आयोजित मां शाकंभरी प्राकट्य उत्सव एवंखपरिकला महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा भागवत कथा के आयोजन में शामिल होकर कर विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से परिपूर्ण इस पावन अवसर पर उन्होंने मां शाकंभरी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मां शाकंभरी किसी एक समाज की नहीं है, वे सभी समाज की माता हैं। अकाल के समय सब्जियों के माध्यम से जीवन की रक्षा करने वाली मां शाकंभरी प्रकृति और कृषि की अधिष्ठात्री देवी हैं। यह जयंती हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो परिश्रम, मेहनत और जरूरतमंदों के साथ खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने अन्नपूर्णा माता के सम्मान और ग्रामीण परंपराओं को सहेजने का आह्वान किया।

श्री साव ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा गांव की पांच महिला स्वयं सहायता समूह, जय माँ महामाया, माँ अन्नपूर्णा, जय शनिदेव, माँ शीतला एवं विश्वकर्मा महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों ने एकजुट होकर श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया है। इससे ग्राम में भक्ति, सत्संग, और ज्ञान की पावन धारा प्रवाहित हो रही है, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भालूखोंदरा एवं आस पास के क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्यों हेतु 10.38 लाख एवं 5.20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। मंडी बोर्ड के माध्यम से धान उपार्जन केंद्र में गोदाम का निर्माण प्रगति पर है तथा कोलार नदी में 15 लाख रुपए की लागत से स्टॉप डेम का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही उन्होंने प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 15 लाख रुपए तथा सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बिशेषर पटेल , समाज के प्रदेश अध्यक्ष जीवन पटेल , अनिलचंद पटेल , बेदराम पटेल , सिद्धराम पटेल , जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, आर्यव्रत ब्राह्मण महासभा प्रदेशाध्यक्ष राकेश तिवारी,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर , जिला पंचायत सभापति अनिता साहू, प्रदीप गायकवाड़ , बबीता बंजारे  रामेश्वर बंजारे , मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर  , शैलेश तिवारी, जीवन साहू ,सरपंच धनंजय घृतलहरे, संतोष साहू, महेंद्र, महाजन जायसवाल , प्रदीप मिश्रा , रविंद्र शर्मा , जवाहर दिवाकर , सुखराम साहू , रमेश पटेल ,उप सरपंच परमानंद पटेल , रमेश पटेल , पंच सरपंच गण उपस्थित रहे।

उन्होंने क्षेत्र में  प्रवास के दौरान क्षेत्र में चल रहे सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्यों का निरीक्षण बोधापारा-बोड़तरा एवं कंतेली-सूरजपुरा-डिंडौरी मार्ग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान अधिकारियों को शीघ्र पोल शिफ्टिंग करने और कार्यों में तेजी लाने व समयबद्ध कार्य को पूर्ण करने निर्देशित किये।

error: Content is protected !!
Latest