धर्म-संस्कृति-कलान्यूजलोरमी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव: ने लोरमी में सपत्नीक चिन्मयानंद बापू से सुनी श्रीराम कथा…

लोरमी@हरिपथ-5 नवम्बर  नगर के मानस मंच में श्रीराम समिति एवं समस्त नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में चिन्मयानंद बापू की श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने सपत्नीक श्रीराम कथा का रसपान किया। उन्होंने कथा व्यास में विराजमान चिन्मयानंद बापू जी के श्रीचरणों में प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लोरमी में बेर से बनी विश्व की सबसे बड़ी प्रभु श्रीराम की रंगोली की प्रति भेंट की। वहीं सपरिवार श्रीराम कथा का श्रवण करने पहुंचे श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मानस मंच बीते चार दशकों से श्रीराम कथा का साक्षी रहा है। यह स्थल किसी तीर्थ से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मंच के भव्य निर्माण की प्रेरणा स्वयं भगवान श्रीराम से मिली है। यह मंच अरुण साव ने नहीं बनाया, बल्कि लोरमी की जनता की आस्था और श्रद्धा ने इसे साकार किया है।

श्री साव ने कहा कि भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं। वनवास काल में प्रभु श्रीराम का अधिकांश समय इसी पावन भूमि पर व्यतीत हुआ। छत्तीसगढ़ की यह धरती प्रभु श्रीराम जी के पुरुषार्थ और मर्यादा की साक्षी रही है। श्री साव ने कहा कि उन्हें जो भी प्राप्त हुआ है, वह सब भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है और वह सब प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित किया है।

चिन्मयानंद बापू  ने कहा कि देवता बड़े ही स्वार्थी हैं मां मां मैना ने नारी धर्म का उपदेश दिया हमें प्रारब्ध के कारण आपकी कल्पना पूर्ण नहीं होती सुख और दुख हमें प्रारब्ध के कारण मिलता है,प्रेम में स्वार्थ नहीं होना चाहिए प्रेम में विश्वास होना चाहिए माता पार्वती श्रद्धा है, शिवजी विश्वास है, जो लोग पत्नी से धोखा देते हैं कहीं और विश्वास करते हैं वह संसार में बहुत ही दुख पाए हैं, इसलिए राम कथा सुनने के बाद स्त्री और पुरुष को भागवत की इच्छा मानकर जो सुख की कल्पना लेकर यहां वहां भटक रहे हैं,उनको कुछ भी प्राप्त नहीं होता कौन कहां से देख रहा है आपको पता नहीं है और वासना के वशीभूत होकर हम भूल पर भूल करते रहते ,आज समाज में इस तरह की गंदगी बहुत देखने को मिल रही है।

 बापू ने कहा जो पार्टनर हमको मिला है, वही हमारे लिए सब कुछ है, भागवत इच्छा के चलने में बहुत सुख होगा विवाह के बाद अपने चरित्र में दोष लाना बहुत बड़ा पाप है, मां मैना ने अपने अपने पुत्री पार्वती से कहा कि अपना संपूर्ण पेड़ अपने पति के चरणों में समर्पित रखना राजा हिमालय ने बहुत सारा धइज अपने पुत्री को दिया शिव और पार्वती कैलाश पर आए यहां भगवान शिव पार्वती को श्री राम कथा सुनाते हैं राम जन्म के पांच कारण बताएं एक बार चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ बड़े ही दुख हुए कि हमारे पास पुत्र नहीं है जब सारे दरवाजे बंद हो जाए आदमी दुखी हो तब सतगुरु देव के पास जाना चाहिए राजा दशरथ अपने सतगुरु भगवान वशिष्ठ के पास गए उन्होंने निवेदन किया की है महाराज कि हमारे कुल में हमारे बाद कोई नहीं आएगा महाराज वशिष्ठ ने कहा की राजा आपको चार-चार पुत्र होंगे  धर्म की नस के लिए धर्म की स्थापना के लिए भक्तों के प्रेम के लिए साधु संतों के प्रेम के लिए भगवान पृथ्वी पर अवतरित होते हैं आज कथा में बड़े ही धूमधाम से राम जन्मोत्सव मनाया गया।

 इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव पत्नी मीना साव  भगवान राम जन्मोत्सव में सामिल होकर बापूजी से आशीर्वाद लिया हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे आज मानस मंच खचाखच भरा रहा कल की कथा में भगवान राम के बाल लीलाओं का वर्णन कुछ बापूजी के मुखारविंद से विश्वामित्र जी का आगमन ताड़का वध विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा आदि कथा होगी।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लोरमी गुरुद्वारे पहुंचे, माथा टेका, अरदास की,

लोरमी-विधायक अरुण साव आज शाम अपनी पत्नी मीना साव के साथ लोरमी पहुंचे,,सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर उन्होंने लोरमी गुरुद्वारे में हाजिरी लगाई,,माथा टेककर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया,, और लोरमी सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष अरदास कराई,,

error: Content is protected !!
Latest