भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान, वनांचल में जनाधार बढ़ाने फौजी सन्तोष को जिम्मेदारी….

हरिपथ न्यूज.. लोरमी (एटीआर) … 24 मार्च भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा इसी परिपेक्ष में फौजी संतोष साहू को वनांचल क्षेत्र के सबसे दुर्गम क्षेत्र और चुनौतीपूर्ण जंगल क्षेत्र में अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उनको 10 बूथ ग्राम लमनी,रंजकी, कटामी,निवासखार,छपरवा, अचानकमार,दानवखार, सुरही,जाकड़बांधा और जमुनाही एटीआर सुदूर वनक्षेत्रों में बूथों में पार्टी के काम को आगे बढ़ाना और पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है।
गौरतलब है,कि वास्तव में इन बूथों पर भारतीय जनता पार्टी को अब तक के चुनावों में कम मतदान लोग करते है। फौजी सन्तोष साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत रहा है, अंतिम व्यक्ति तक अपने काम को लेकर जाना और अपने रीती नीति के साथ काम करना है ऐसे में जब इन क्षेत्रों में काम होगा तो निश्चित ही पार्टी को लाभ मिलेगा।
जंगल के इलाके में किसी भी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को काम करना एक बड़ा चुनौतियों से भरा होता है। एक तो दुर्गम क्षेत्र है, शहरी वातारण से अछूता है,यहाँ आवागमन के साधन नही होने के कारण यह क्षेत्र विकसित ग्रामीण अंचल से अलग है। यहाँ रोजगार नही है। वनक्षेत्र एक एडवेंचर है कई बार खतरनाक जंगली जानवरों से सामना हो जाता है, साथ ही ज्यादातर वनवासी ही निवास यहां करते है। साक्षरता कम होने से ग्रामीणों को आपसी तालमेल एवं मतदान केंद्रों तक पहुंचना ही सबसे बड़ी बात है। लोरमी मुख्यालय के इन अंतिम छोर के बूथों की दूरी लगभग 130 किलोमीटर से अधिक है और रोड की हालात भी बेहद जर्जर है।

उन्होंने कहा कि मतदाओं को उनको “देश प्रति मतदान का क्या महत्व है ? ऐसे में इन क्षेत्रों में संतोष के लिए पार्टी को मजबूत करना एक बड़ा लक्ष्य हैं। जैसे कहां जाता है फौजी हार नही मानते हर चुनौती को अवसर में बदल देते है ,अपने कर्तव्यों के साथ हिम्मत से हर चुनौती का सामना करते हैं।
लगातार उनका प्रवास इन क्षेत्रों में हो रहा और आज उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनेश साहू साथ रहें। इस दौरान वे बड़ी संख्या में वनवासियों से मुलाकात कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाए। वनवासियों के साथ ग्राम छपरवा में स्थित वनदेवी माँ दुर्गा का दर्शन लाभ लिये।