डिप्टी सीएम अरुण साव की सौगात: 53 गाँव में विकास कार्यो के लिए 4 करोड़ 21 लाख स्वीकृति

हरिपथ:लोरमी– 3 मार्च क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुशंसा पर 53 गाँव मे अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से विकास कार्यों के लिये 4 करोड़ 21 लाख स्वीकृति प्रदान किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य शासन एतदद्वारा वित्तीय वर्ष में जिला के लिए अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से 94 कार्यों के लिये राशि रूपये 755.00 लाख (सात करोड़ पचपन लाख) मात्र की स्वीकृति प्रदान किया जाता है। जिमसें अरुण साव की अनुशंसा से लोरमी ब्लाक के 53 गाँव को विकास कार्य होंगे।
अरुण साव ने कहा ग्रामीण अंचल विकास से जोड़ना एक बहुआयामी योजना में शामिल है,इससे ग्रामीणों को आवागमन सुदृढ़ होगा बल्कि विकास से ग्रामीणों को लाभ होगा। सरकार हर क्षेत्र में विकास की नई योजना बनाकर आखरी छोर तक पहुँचनाने प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से कार्यों में मुख्य रूप से ग्राम झझपुरीकाला में सी.सी. रोड निर्माण कार्य मेन रोड से साहू घर तक 10 लाख, सुकली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य निलेश साहू के घर से प्राथमिक शाला तक 10 लाख, अखरार सी.सी. रोड निर्माण कार्य 10 लाख,
परसवारा रामकलम के घर से महामाया तक 7 लाख, सरईपतेरा सी.सी. सडक सह नाली निर्माण कार्य पुनीत श्रीवास के घर से सुरेश दास मानिकपुरी के घर तक 9 लाख, नथेलापारा में सी.सी. सडक निर्माण कार्य लक्ष्मी नारायण साहू के घर से दुई खाण्डेकर के घर तक 6 लाख, डिंडोल सी.सी. सडक निर्माण कार्य ननकू साहू के बोर से मनोहर साहू के घर तक 6 लाख, मानिकपुर में सी.सी. सडक निर्माण कार्य ट्रांसफार्मर से जोनु के घर तक 5.30 लाख,

नवागांव दयाली सी.सी. सड़क निर्माण कार्य उरेस पाटले के घर के पास से जयस्तभमंदिर तक 7 लाख,खपरीखुर्द सी.सी. सडक निर्माण कार्य गंगा यादव के घर से राजकुमार विजय के घर तक 6 लाख, हरनाचाका सी.सी. सडक निर्माण कार्य जनक कश्यप के घर से फूलसिंह के घर तक 7 लाख, खैरा(भस्करा) सी.सी. सडक निर्माण कार्य चंदू यादव के घर से युवराज पुरी के घर तक 7 लाख, भाठा सी.सी. सड़क निर्माण कार्य बाजार चौक से मनोज चंद्राकर के घर तक 6 लाख, दयालपुर(बरबसपुर) सी.सी. सड़क निर्माण कार्य गिरवर के घर से मेन रोड तक 5 लाख, मसना सी.सी. सड़क निर्माण कार्य योगेन्द्र वैष्णव के घर से मनोज के घर तक 5 लाख,
मोहतरा कुर्मी हुल्लास के घर से महामाया तक 5 लाख,गैंजी धनसिंग ध्रुव के घर से नहर पारा तक 5 लाख, करूहानार गेंदा चेचांक के घर से शिव मंदिर होते हुए पीपल पेड़ तक 6 लाख, बैजलपुर गौतम के घर से गुमान के घर की ओर 7 लाख, घानाघाट झाडू साहू के घर से भगवान दीन के घर तक 6 लाख, कुम्हरौली मेन रोड से मुक्तिधाम तक 4.51लाख,सिलतरा
(गाड़ाटोला) पीपल के पास से परमेश्वर के खेत की ओर 5 लाख, परसहापारा(बिजराकछार) रामसमुंद के घर से प्लाट तक 6 लाख, सारधा मेन रोड से मोजी साहू के घर तक 7 लाख, औराबांधा रूजित साहू के घर से संजय के घर तक 6 लाख, पेण्ड्रीतालाब एन गुरुघासीदास मंदिर से संतोष साहू के घर तक 6 लाख, आंछीडोंगरी मुकेश साहू के घर से अनुज के घर तक 7 लाख, परदेशीकापा मेन रोड से मानसिंह के घर तक 6 लाख,
पीपरखूंटा अटल चौक से जोधा के घर तक 7 लाख, डोंगरीगढ़ आहाता निर्माण कार्य पेनठाना परिसर में 10 लाख, लंघवाटोला पुलिया निर्माण कार्य-साहू पारा तालाब के पास 10 लाख, पथर्री पक्की नाली निर्माण कार्य-ठाकुरदेव से रहन नदी तक 10 लाख, पथरताल नदी तक 7.50 लाख, सांवतपुर पक्की नाली निर्माण कार्य-बड़े तालाब से रहन 10 लाख, गोड़खाम्ही पक्की नाली निर्माण कार्य-बाजार परिसर हनुमान मंदिर तक

10 लाख, बटहा अशोक के घर से श्मशान घाट तक 9.70 लाख, सेमरसल पक्की नाली निर्माण कार्य-सुखचंद पटेल के घर से कोतरी तालाब तक 7 लाख, सारिसताल स्टाप डेम निर्माण कार्य कोतरी नाला में (भकला बगीचा के पास) 15 लाख, पिपरखुटी पक्की नाली निर्माण कार्य 7 लाख, मोहडंडा स्टाप डेम निर्माण कार्य गोगला नाला में 12 लाख, कुधुरताल स्टाप डेम निर्माण कार्य रहन नदी में 15 लाख, घठोली स्टाप डेम निर्माण कार्य कोईलार नाला में 15 लाख, कोसाबाड़ीस्टाप डेम निर्माण कार्य कोलीबड़े नाला में 14 लाख, कोदवामहंत स्टाप डेम निर्माण कार्य लोटन नाला में 10 लाख, महरपुर(नवागांव वेंकट) शेड निर्माण कार्य मानस मंच में 10 लाख, लगरा पचरी निर्माण महामाया पारा तालाब में
4.50लाख, बिचारपुर, उद्यान निर्माण एवं विकास कार्य 5.50 लाख,बोड़तरा कला उद्यान निर्माण एवं विकास कार्य 5.50 लाख, झझपुरीकला उद्यान निर्माण एवं विकास कार्य 5.50 लाख, झाफल नया यज्ञ मोहल्ला झाफल में सांस्कृतिक मंच 4 लाख, धनियाडोली स्कूल परिसर में मंच निर्माण कार्य, रामपुर(लोहड़िया)

सी.सी. सड़क निर्माण कार्य-मुक्तिधाम से गौठान नाला तक 7 लाख, लोहड़िया सी.सी. सड़क निर्माण कार्य-बड़े तालाब में 7 लाख, भालूखोंदरा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 10 लाख, रहंगी सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 7 लाख सामिल है। कुल 4 करोड़ 21 लाख स्वीकृति किया गया है। उक्त निर्माण कार्य के स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष है,ग्रामीणों ने अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।



