2 लाख 65 हजार के ब्राउन शुगर एवं बाईक सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे..

हरिपथ:मुंगेली/जरहागांव– 1 मार्च क्षेत्रान्तर्गत ब्राउन शुगर सहित 05 आरोपियों से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये एवं 06 नग मोबाईल सेट किमती करीबन 50000 रूपये तथा एक मो.सा. होण्डा साईन क्रमांक सीजी 28 पी 1199 नीले रंग का किमती करीबन 65000 रूपये , 01 नग इलेक्ट्रानिक तौल मशीन किमती करीबन 1000 रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 381000 रूपये जप्त कर थाना जरहागांव मे आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 32/2026 धारा 21 (ख) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम
- समीर कश्यप पिता सुखनंदन प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव
- सियाराम कश्यप पिता लीलाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव
- विरेन्द्र श्रीवास पिता विश्राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीलवापारा जरहागांव
- लोकेश उर्फ लक्की कश्यप पिता शिवकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी महामाया पारा जरहागांव
- रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा पिता भरत लाल उम्र 27 वर्ष निवासी छतौना थाना जरहागांव
जप्तीः- - ब्राउन शुगर, जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये
- 06 नग मोबाईल सेट किमती करीबन 50000 रूपये
- एक मो0सा0 होण्डा साईन क्रमांक सीजी 28 पी 1199 नीले रंग का किमती करीबन 65000 रूपये ,
- 01 नग इलेक्ट्रानिक तौल मशीन किमती करीबन 1000 रूपये
कुल जुमला कीमती करीबन 381000 रूपये

पुलिस ने बताया कि 1 मार्च को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जरहागांव के समीर कश्यप अवैध रूप से ब्राउन शुगर बाहर से लाकर बिक्री करने के लिए अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर जरहागांव शमशान घाट के पास इकठ्ठा हो रहे है कि सूचना पर जिले की साइबर सेल एवं थाना जरहागांव पुलिस द्वारा संयुक्त टीम गठित कर विधिसम्मत कार्यवाही हेतू रवाना किया गया। सूचना तस्दीकी हेतू जरहागांव शमशान घाट मे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर मुखबीर के बताये हुलिया अनुरूप 05 व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो संदेही अपना नाम (1) समीर कश्यप पिता सुखनंदन प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव (2) सियाराम कश्यप पिता लीलाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव (3) विरेन्द्र श्रीवास पिता विश्राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीलवापारा जरहागांव (4) लोकेश उर्फ लक्की कश्यप पिता शिवकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी महामाया पारा जरहागांव (5) रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा पिता भरत लाल उम्र 27 वर्ष निवासी छतौना थाना जरहागांव का रहने वाले बताये जिनका मौके मे उपस्थित गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लिया गया जिनके कब्जे से 05 अलग-अलग पारदर्शी जिपर वाले पालिथिन पन्नी में ब्राउन शुगर, जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये मिला जिसे पृथक - पृथक पुछताछ किया गया जो समीर कश्यप के द्वारा नैनी प्रयागराज उत्तरप्रदेश से नगद एवं फोन पे डालकर ब्राउन शुगर खरीद कर लाने कहने पर अन्य आरोपीयो के लिए ब्राउन शुगर खरीद कर लाना बताये। उक्त 05 अलग-अलग पारदर्शी जिपर वाले पालिथिन पन्नी में ब्राउन शुगर, जुमला वजनी 53.51 ग्राम किमती करीबन 265000 रूपये एवं 06 नग मोबाईल सेट किमती करीबन 50000 रूपये तथा एक मो.सा. होण्डा साईन क्रमांक सीजी 28 पी 1199 नीले रंग का किमती करीबन 65000 रूपये , 01 नग इलेक्ट्रानिक तौल मशीन किमती करीबन 1000 रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 381000 रूपये को मौके मे जप्त किया गया। मामले मे थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 32/26 धारा 21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर प्रकरण मे संलिप्त आरोपी (1) समीर कश्यप पिता सुखनंदन प्रसाद उम्र 24 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव (2) सियाराम कश्यप पिता लीलाराम उम्र 25 वर्ष निवासी ठाकुरदेव पारा जरहागांव (3) विरेन्द्र श्रीवास पिता विश्राम उम्र 34 वर्ष निवासी डीलवापारा जरहागांव (4) लोकेश उर्फ लक्की कश्यप पिता शिवकुमार उम्र 35 वर्ष निवासी महामाया पारा जरहागांव (5) रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा पिता भरत लाल उम्र 27 वर्ष निवासी छतौना थाना जरहागांव को गिरफ्तारी पश्चात् न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी.प्रसाद सिन्हा (प्रभारी सायबर सेल), उप निरी.सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी (प्रभारी जरहागांव), सउनि लखीराम नेताम प्र.आर. नोखेलाल कुर्रे,यशवंत डाहिरे, नरेश यादव, महेश राज ,देवप्रसाद डिडोरे ,भुवन चतुर्वेदी, आर. भेषज पाण्डेकर, हेमसिंह, रवि मिंज, परमेश्वर जांगड़े, गिरिराज सिंह, राहुल कश्यप,राकेश बंजारे, उमेश सोनवानी , सुशांत पाडेय, प्रवीण मिश्रा , चारूचंद नेताम , राजचंद्र जोशी,पेखन गेंदले ,विजय साहू , अजय शिवहरे, की भुमिका रही।
भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान *‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’* के तहत नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा चलाये जा रहे अभियान *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत जिले में सुखा नशा जैसे ब्राउन शुगर, चरस, अफीम को पनपने नहीं देना है लगातार कार्यवाही कर नशा के सौदागारो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही कर सूखे नशे को जड़ सहित खत्म करने व जिले को सूखे नशे से मुक्त सुरक्षित मुंगेली रखने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा व अति.पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में सफलता मिली।
अपीलः– मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी भी अवैध नशा या मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री करने की जानकारी हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देवें। सूचना देने वालो की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।



