बेलगहना

माँ नर्मदा आश्रम बरर में स्वामी शिवानन्द महराज के द्वारा किया गया रुद्राभिषेक, आश्रम में रोपे पौधे…

हरिपथ बेलगहना ◆ 11 जुलाई स्वामी शिवानंद महाराज श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना के सानिध्य में सभी आश्रम में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिनमे द्वितीय रुद्राभिषेक का कार्यक्रम माँ नर्मदा आश्रम बरर में किया गया।।

स्वामी शिवानन्द के द्वारा तैतीस आश्रमों का संचालन किया जा रहा है। उन्ही में से एक शाखा माँ नर्मदा आश्रम बरर भी है। स्वामी जी का सुबह आठ बजे बरर आश्रम में आगमन हुआ। स्वामी जी का स्वागत हरिकीर्तन मंडलिओ के द्वारा सुंदर संकीर्तन करते हुए किया गया। तत्पश्चात स्वामी जी चरण पादुका दर्शन कर फिर भगवान शिव जी का जलाभिषेक कर माँ नर्मदा में दीप दान किए ।और आशीर्वाद प्राप्त किए। पूज्य स्वामी जी की सानिध्य में ही कुछ समय पूर्व माँ नर्मदा कुंड का निर्माण किया गया था।जिसमे स्वामी जी के द्वारा पांच नदियों का जल समाहित किया गया था।इस के बाद स्वामी जी एवं सभी भक्तो द्वारा वृक्षा रोपण किया गया। आज यह आश्रम श्रद्धालुओ का आस्था का केंद्र बना हुआ है । यहाँ पर बहुत दूर दूर से कुंड में स्नान करने श्रद्धालु भक्तजन आते हैं ।यहाँ आने वाले श्रद्धालु भक्तों को एक अलौकिक शांति की अनुभूति होती है। श्री सेवा समिति द्वारा बरर आश्रम में नवनिर्मित सत्य समता सदभावना प्रवेश द्वार का पूज्य स्वामी जी के कर कामलों द्वारा लोकार्पण किया गया।

स्वामी जी अपने उद्बोधन में कहा की मानव जीवन केवल भक्ति के लिए ही प्राप्त हुआ है।भवसागर में भूले भटके हुए जीव का सहारा एकमात्र सद्गुरु ही है,जो भव सागर से पार कर सकते है, इस लिए सद्गुरु के ऊपर विश्वास बनाये रखना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमृत लाल नायक,पंचराम यादव,मनहरण यादव,गजराज पैकर,चंद्रभान नायक, लखन लाल पैकर,माधव कुशवाहा,हरी ओम,अशोक शुक्ला,उमेश चंद्राकर,प्रमोद यादव,सत्यप्रकाश पटेल,आनंद सिंह पैकरा संतराम अरविंद, कामता यादव,राजू जायसवाल, रामखिलावन कैवर्त्त,धनमान सिंह भानु,आदि समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!