उपलब्धिकिसानजलसंसाधननिर्माण कार्यन्यूजभाजपामनियारी नदीयोजनालोरमीविकसित भारतविकास कार्यविधानसभाविशेष खबरसफलता

डिप्टी सौगात:डोंगरिया में एनीकट निर्माण के लिये 4 करोड़ 68 लाख स्वीकृति

हरिपथ:लोरमी– 4 दिसम्बर क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण ने क्षेत्र किसानों को बड़ी सौगात दिया है। 100 एकड़ खेतों को सिंचाई के साथ जलसवर्धन के लिये बड़ी महत्वपूर्ण साबित होगी। निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 68 लाख 11 हजार स्वीकृति हुई है,जिसकी  निविदा हो  चुका है,जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। ग्राम डोंगरिया एवं जमुनाही के किसानों के लगभग 100 एकड़ फसल के सिंचाई होगी। क्षेत्र के लोगो को भीषण गर्मी में वाटर लेबल भी बना रहेगा।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह निर्माण किसानों एवँ ग्रामीणों के वरदान साबित होगा,जो जल सवंर्धन में महत्वपूर्ण साबित होगी और लोगो को वातर लेबल बना रहेगा। 

कार्यपालन अभियंता मनियारी जल संसाधन संभाग एचडी सिंह से मिली मनियारी नदी में ग्राम डोंगरिया एनीकट का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। योजना की प्रशासकीय स्वीकृति छ.ग. शासन, जल संसाधन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक 4799/एफ-7-53/31/एस-2/2024 अटल नगर दिनांक 12.12.2024 द्वारा राशि रू. 556.59 लाख की प्रदान की गई है। योजना से जल संवर्धन, निस्तारी एवं आवागमन सुविधा के साथ ही ग्राम डोंगरिया एवं जमुनाही के 50 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ एवं 50 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी कुल 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र के माध्यम से सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है।

एनीकट के वीयर की लम्बाई 70 मी., ऊँचाई 2.50 मी., चौड़ाई 4.00 गी.. 09 नग जलद्वार (1.50 मी. X 1.30 मी.), 04 नग ओपन डक्ट (1.50 मी. x 1.30 मी.) निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

अनुबंधित राशि 468.11 लाख ठेकेदार मेसर्स  28 नवम्बर  को कार्यादेश जारी किया गया है। कार्य को वर्षा ऋतु सहित 12 माह अर्थात् दिनांक 28.11.2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य को लेकर किसानो एवँ क्षेत्र के लोगो ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

error: Content is protected !!
Latest