
हरिपथ:लोरमी–12 मार्च छग लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) (महिला एवं बाल विकास विभाग) 141 साक्षात्कार हेतु वर्गवार / उपवर्गवार अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर चिन्हांकन किया गया। कुल 47 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार 11 मार्च को देर रात चयन सूची जारी किया गया। जिसमें लोरमी ग्रामीण अंचल के तीन होनहार अभ्यर्थियों ने का चयन हुआ है। साधारण परिवार की ग्राम बिठलदह निवासी ममिता राजपूत पूरे प्रदेश में द्वितीय एवं बलराम साहू छठवां व उत्तरा यादव सातवें स्थान पर है। ममिता के पिता रामकुमार राठौर रिटयर्ड शिक्षक एवं माता सुशीला बाई नाम रोशन किया है। इनके गांव में मिठाई वितरित कर खुशियां मनाई गई।

ग्राम खपरीकला निवासी मेधावी उत्तरा कुमार यादव के पिता चुनुराम यादव खेती किसानी करते है। निजी कम्पनी में 102 एम्बुलेंस महतारी एक्सप्रेस में 2013 से 2023 पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में कार्य किये एवं 2023 में एम्बुलेंस का कार्य छूट गया। उसके बाद पीएससी की तैयारी में लग गए। कोचिंग नही किये। लगातार प्रयास करते है,अन्य एक्साम को फाइट कर उन्होंने 2025 में आबकारी आरक्षक पद के लिए चयनीत हुआ। एडीओ पद के लिए भी चयन हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों नौकरी अभीतक ज्वाइन नही करके पीएससी के लिए मेहनत ने किया। आखिरकार सफलता सातवें रेंक के साथ मिल गई।

इसी तरह ग्राम दाऊकांपा के मेधावी बलराम साहू का चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में छठवां स्थान प्राप्त किया है।
तीनो चयनित अभ्यर्थियों ग्रामीण अंचल से आते है, यह उपलब्धि माता-पिता के साथ पूरे क्षेत्र और समाज के लिए भी प्रेरणादायक है। मेहनत, लगन एवं समर्पण एवं प्रबल इच्छा शक्ति से सफलता मिली है,इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इनके परिवार को लगातार बधाई मिल रही है।




