पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या कर पति फरार!पुलिस जांच में जुटी…

हरिपथ:बिलासपुर-8 मार्च को सिविल लाईन थाना क्षेत्र में लगभग दोपहर 1 बजे नेहरू नगर MIG-33 में रहने वाली पुष्प लता यादव उम्र 37 वर्ष की उसके पति युवराज यादव पिता जगराम यादव उम्र 43 वर्ष, मूल निवासी मोहन भाटा कोटा, हाल पता नेहरू नगर MIG-33 बिलासपुर द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस से प्रारंभिक प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के पहले मकान मालकिन घर खाली करने की बात कहने आई थी। घर खाली करने की बात को लेकर आरोपी पति नशे की हालत में अपने पत्नी से गाली-गलौज करने लगा और पत्नी से विवाद करते हुए उसे मारते हुए घर के अंदर ले जाकर बाथरूम के पास उसका सिर पटक दिया, जिससे मृतका के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई और उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपी पति फरार है। थाना सिविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है,तथा आरोपी की तलाश में जुट गयी है। पुलिस मौके एफएसएल टीम एवं शव की पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना करेगी।



