उपलब्धिनिर्माण कार्यन्यूजभाजपायातायातयोजनालोक निर्माण विभागलोरमीविकसित भारतविकास कार्यविधानसभासफलता

उपमुख्यमंत्री ने लोरमी क्षेत्र के पांच ग्रामीण सड़क के विकास के लिए 15 करोड़ का दिये सौगात…

हरिपथ:लोरमी-12 फरवरी  क्षेत्र के महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क के लिए पांच सड़कों के लिए उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरुण साव ने 15 करोड़ 59 हजार की स्वीकृति प्रदान किया है। इससे आवागमन दुरुस्त होगा बल्कि ग्रामीणों को बेहतर यातायात के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। 

स्वीकृति सड़कों की लिस्ट

अरुण साव ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों का विस्तार के लिए विकास की नई परिकल्पना को साकार करने का काम कर रहे हैं ,ग्रामीणों ने जो आशीर्वाद प्रदान किया है उसके आगे यह कुछ भी नहीं आगे भी विकास के पैमाने तय किए जाएंगे।

श्री साव के अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल ग्राम डिंडोल माइनर केनाल से चंद्रपुर विचारपुर मार्ग लंबाई 2.00 किमी. निर्माण कार्य के लिए  248.79 लाख (रूपये दो करोड़ अड़तालीस लाख उनासी हजार मात्र), ग्राम हड़गांव से कोतरी मार्ग लंबाई 2.70 किमी. निर्माण कार्य के लिए 354.38 लाख (रूपये तीन करोड़ चौवन लाख), ग्राम नवलपुर से कोतरी हाई स्कूल मार्ग लंबाई 2.625 के लिये 279.77 लाख (रूपये दो करोड़ उनासी लाख सतहत्तर हजार मात्र),  मुख्य मार्ग से सेमरिया लछनपुर तक मार्ग लंबाई 2.00 किमी. के लिये 230.16 लाख (रूपये दो करोड़ तीस लाख सोलह हजार मात्र), ग्राम डिडौरी से चंदियाभाठा मार्ग लंबाई 2.60 किमी निर्माण कार्य के लिये 388.89 लाख (रूपये तीन करोड़ छियासी लाख नवासी हजार मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति निम्न शर्तों के साथ प्रदान किया है। ग्रामीण सड़को की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है,ग्रामीणों ने डिप्टीसीएम अरुण साव को धन्यवाद ज्ञापित किये है।

error: Content is protected !!
Latest