
हरिपथ, बेलगहना– 23 जुलाई श्रवण मास का पवित्र माह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रुद्राभिषेक का कार्यक्रम का आयोजन भूलकेश्वर आश्रम धौराभाठा में किया गया। श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना के सानिध्य में लगातार यह षष्ठम वर्ष रुद्राभिषेक का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

स्वामी शिवानंद जी महाराज का आगमन प्रातः 9.00 बजे धौराभाठा आश्रम में हुआ,ग्रामवासी भक्तो एवं सेवा समिति के भक्तो के द्वारा पूज्य स्वामी जी का स्वागत श्री हरिसंकीर्तन मंडलियो के द्वारा किया गया। तत्पश्चात सद्गुरु चरण पादुका एवं पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर माँ मनिहारी नदी पर दीप दान कर आशीर्वाद लिए। माँ मनियारी नदी आस पास के क्षेत्री लोगो के लिए जीवन दायनी की भूमिका निभा रही है।


स्वामी शिवानंद महाराज अपने उद्बोधन में कहा की भोलेनाथ सबसे सरल उपासना से भी प्रसन्न होते हैं लेकिन रुद्राभिषेक उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय है. रुद्राभिषेक से शिव जी को प्रसन्न करके आप अपने सभी मनोकामनाएं पुरी कर सकते है,रुद्राभिषेक को सनातन धर्म में सबसे प्रभावशाली पूजा मानी गई है, जिसका फल तत्काल मिलता है. रुद्राभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होकर सभी कष्टों का अंत करते हैं. यजुर्वेद में घर पर ही रुद्राभिषेक करने का विधान बताया गया है जो अत्यंत ही लाभप्रद है। भूलकेश्वर आश्रम धौराभाठा स्वामी जी का प्रिय स्थान रहा है। धौराभाठा आश्रम अध्यात्म क्षेत्र में एक आस्था का केंद्र बना हुआ है।

यहाँ पर स्वामी सदानंद महाराज जी की स्मृति में अखंड ज्योति प्रज्वलित किया जा रहा है। धौराभाठा में पूजा संपन्न करने के पश्चात गोसाई आश्रम सागर गये वहां पर भी भगवान भोलेनाथ जी का पूजा पाठ कर अभिषेक किया गया। गोसाई आश्रम में भी श्रद्धालु भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। इस भव्य कार्यक्रम को देखते हुये पुलिस प्रशासन के द्वारा हिर्री पुलिस अधिकारिओं की सुरक्षा व्यवस्था सराहनी रहा। पूजा पाठ के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमे सभी श्रद्धालुजन् प्रसाद ग्रहण किए ,इस कार्यक्रम में बड़ी दूर दूर से श्रद्धावान भक्त उपस्थित रहे,
