धर्म-संस्कृति-कलान्यूजबेलगहना

देवरहा बाबा आश्रम पुडू में रुद्राभिषेक …..

हरिपथ, बेलगहना,6 अगस्त कोटा विकासखंड अंतर्गत रतनपुर से महज 20 किमी की दूरी पर बेलगहना पेंड्रा मार्ग में स्थित ग्राम पुडू में वर्षो पुराना प्रसिद्ध भगवान महाकाल की मंदिर स्थापित है।जहाँ श्रावण मास में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ जी की पूजा आराधना व दर्शन करने पहुंचते है।

श्रावण मास शुक्ल पक्ष द्वादश दिन बुधवार 6 अगस्त को  स्वामी शिवानंद महाराज के कर कमलों द्वारा भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक किया गया। भगवान भोलेनाथ जी की विधिवत पूजा रुद्रीपाठ एवं पंचाक्षरी मंत्रो से आस पास का वातावरण भक्ति मय हो गया।

पहाड़ों से घिरी हुई प्राकृतिक सुंदरता के मध्य स्थापित देवरहा बाबा आश्रम में सावन माह लगते ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ जी की आराधना में लीन होकर जलाभिषेक करने पहुंचते है।आसपास सहित दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए आस्था का केन्द्र बना हुआ है।

स्वामी शिवानन्द ने अपने उद्धबोधन में कहा की भगवान शिव को देवों का देव अर्थात महादेव माना जाता है, भक्त उन्हे कई नामो से पुकारते हैं, भगवान शिव को सरल स्वभाव का भी माना गया है , भगवान् शिव शीघ्र प्रसन्न होने वाले , अपने भक्तो के हर प्रकार के कष्टों का निवारण करने वाले और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूरी करने वाले भगवान माना गया है,भगवान शिव को प्रकृति के रचियत के रूप में भी माना गया है पूजा पाठ होने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया  जिनमे,आचार्य उमेश मिश्रा,गजराज सिंह पैकरा, दिलीप पैकरा, पिरोज पैकर,बलदेव पैकरा, बबलू साहू,भगवान पैकरा,विजय पैकरा,संतोष दास महंत, कृपाल पैकरा,मुखी सिंह,राम पैकरा,वेद पैकरा,जिनमे सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण किये। इस कार्यक्रम में बहुत दूर दूर से श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे

error: Content is protected !!