क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली/जरहागांवयातायातवाहनसड़कहादसा

रफ्तार का कहर: तीन ग्रामीणों की हादसे में दर्दनाक मौत! पुलिस जांच में जुटी

हरिपथ; मुंगेली:मुख्य मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 ग्रामीणों की भीषण सडक हादसा की मृत्यु होने की खबर सामने आई है। वाहन का इतना तेज रफ्तार रहा,की तीनों ग्रामीण के मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है,मोहल्ले में और परिजनों में मातम छाया हुआ है ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हादसे के बाद घर के लोग सदमे में है।

मिली जानकारी के अनुसार जरहागाव थाना क्षेत्रान्तर्ग बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग ग्राम दशरंगपुर में गुरुवार की सुबह 6:00 बजे ग्राम के निवासी  अधीन मोहल्ले पिता दुखीराम मोहल्ले निवासी दशरंगपुर आवास पारा, बबलू बघेल पिता तिजाऊ राम बघेल एवं गंगा राम निवासी रेहटा भांठापारा तीनो सुबह घूमने निकले थे,अचानक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मारकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को खबर किया,पुलिस टीम तत्काल पहुंचकर तीनों को जिला स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसा इतना भीषण रहा कि दुर्घटना घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,थी,  पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है, एवं मृतकों की शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया।

Latest