नियुक्तिन्यूजमुंगेलीशिक्षा

7 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में 59 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी…

हरिपथ:मुंगेली, 28 नवंबर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत मुंगेली जिले के 7 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त 82 पदों के लिए खुली काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई।
कलेक्टर एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अमृत विकास टोपनो के अनुमोदन से आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य कार्यालय से कुल 81 अभ्यर्थियों की चयन सूची प्राप्त हुई थी। 25 नवंबर 2026 को अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें 1 अभ्यर्थी डीएलएड पूर्ण नहीं होने के कारण अपात्र पाया गया, 20 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहे तथा 1 अभ्यर्थी पूर्व से ही स्वीकृत था। इस प्रकार कुल 59 अभ्यर्थी पात्र पाए गए।
दिनांक 27 नवंबर 2026 को पात्र अभ्यर्थियों की खुली काउंसलिंग आयोजित की गई, जिसमें 56 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 3 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चयनित 59 अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया। नवनियुक्त अभ्यर्थियों को 4 दिसंबर 2026 तक आवंटित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया।
इस दौरान शिक्षा अधिकारी डॉ. मोहन लाल पटेल, प्राचार्य जे.एस. ध्रुव, सहायक सांख्यिकी अधिकारी  मेघनाथ कोसरिया, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दाऊपारा की प्राचार्य लीला श्रीवास्तव,  राहुल वर्मा, अजय निर्मलकर,  चन्द्रकांत देवांगन,  दीपक गुप्ता एवं सेजेस खण्ड प्रभारी पूनम प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे।

Latest