एटीआर बफर क्षेत्र के जंगल मे मृतावस्था में मिला बायसन! विभाग जांच में जुटी

हरिपथ:लोरमी-28 नवम्बर अचानकमार टाईगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में एक बायसन का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। विभाग मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर को लोरमी एटीआर क्षेत्र के चंदुपारा बीट के पहाड़ के ऊपर एक बायसन लगभग 12 से 15 वर्ष का शव को गुरुवार को शाम 6 बजे पैदल गार्डों को उक्त बायसन मृतावस्था में देखा,मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों अवगत कराकर जंगली हिंशक वन्यप्राणी की शिकार की आशंका को देखते हुये मृत बायसन के पास एक कैमरा ट्रेप लगाया है। शुक्रवार की सुबह विभागीय डॉग स्काड से परीक्षण कराने पर स्थिति सामान्य मिली है। विभाग ने मृत बायसन का पीएम तीन सदस्यी पशु चिकित्सक का दल शनिवार को करेंगे।

गौरतलब है,की विभाग ने जंगली बायसन की शव का सभी एंगल से जांच करने में जुटे है।
फारेस्ट एसडीओ दशांश सूर्यवंशी ने बताया कि मृत बायसन प्रथम जांच में नेचुरल डेथ प्रतीत हो रहा है। स्थल का डॉग स्कॉड की मदद एवँ ट्रेप कैमरा से निरिक्षण किया गया है,मृत बायसन का पीएम कराया जायेगा।