औराबांधाकोदवामहन्तचुनावछत्तीसगढ़जिला पंचायतन्यूजबोडतरा-कलाभाजपामहिलाएंमुंगेली/लोरमीराजनीति

लोरमी क्षेत्र के पांचों जिला पंचायत सदस्य भाजपा के झोली में.. अधिकारी ने सौपा प्रमाण पत्र…

हरिपथमुंगेली/लोरमी-23 फरवरी  विधानसभा के पांच जिला पंचायत क्षेत्र में भाजपा के समर्थित प्रत्याशीयो ने जीत का परचम लहराया है। पांचों निर्वाचित भाजपा के प्रत्याशीयो को अपर कलेक्टर निष्ठा पांडे तिवारी ने प्रमाण पत्र प्रदान किये।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विभिन्न स्थान में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रिचार्ज किया था। केन्दीय मंत्री तोखन साहू ने कुंती जायसवाल एवं अनिता साहू के पक्ष में प्रचार किया था। वही जंगल क्षेत्र में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने समुंद सिंदराम के पक्ष में प्रचार किया था।

निर्वाचित होने वाले जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 डिंडौरी से अनिता कोमल साहू, 02-कोदवामहंत से समुंद सेन्द्राम , 03-बोड़तराकला से रत्ना संजय काठले ,04-मनोहरपुर से शांति देवचरण भास्कर,05-आँराबांधा से कुन्ती डॉ उदय जायसवाल सामिल है।

निर्वाचित  होने वाले में शान्ति भास्कर ने एक तरफ़ा लीड बनाये रखा जो 18 237  मतों से जीत दर्ज किया। वही कोमल साहू धनियाडोली पहले सरपंच रहे अब उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य है। बोड़तराकला से रत्ना संजय काठले निर्वाचित हुईं है,पिछले पंचवर्षीय में गोड़खामही के सरपंच रहे। डॉ उदय जायसवाल भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष है,उनकी पत्नी जिला सदस्य बनाने में सफलता मिली है। वही शान्ति भास्कर पिछ्ली बार हार का सामना करना पड़ा इस बार क्षेत्र के लोगो अभूतपूर्व आशीर्वाद देकर जिला सदस्य बना दिया। समुंद सेन्द्राम खुड़िया की रहने वाली जो ससुर अशोक सेन्द्राम खुड़िया के सरपंच रहे है। जो 9350  मतों से जीत दर्ज किए है।

इस अवसर पर भाजापा के जिलाध्यक्ष दीना केशरवानी, डॉ उदय जायसवाल, गुरमीत सलुजा, रवि शर्मा , रामेश्वर बंजारे,मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप, लेखराज ठाकुर, सन्तोष साहू(फौजी),प्रहलाद जायसवाल,देवचरण भास्कर,कोमल साहू, संजय काठले, विवेक सेन्द्राम,  सुरेंद्र साहू, राजू जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!