धर्म संस्कृति कला न्यूजबेलगहना

कारीआम श्री गणेशपुरी आश्रम में स्वामी शिवानंद ने किया पूजन अर्चन..

हरिपथ:बेलगहना/कारीआम; 7 अक्टूबर श्री गणेशपुरी आश्रम, कारीआम में स्वामी शिवानन्द  महाराज का मंगल पदार्पण श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। उनके आगमन पर आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा। इस अवसर पर स्वामी जी महाराज ने श्री गणेश जी एवं मां काली जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगल कामना की। साथ ही गोंड समाज द्वारा निर्मित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर के स्थापना दिवस पर भगवान श्री लक्ष्मी-नारायण जी की विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता निभाई तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन में सेवा, समर्पण और श्रद्धा का सुंदर संगम देखने को मिला।

इसके पश्चात  स्वामी जी महाराज ने बरपाली आश्रम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। तत्पश्चात सोनसाय आश्रम पहुंचकर आगामी 20 नवंबर को आयोजित होने वाले सत्संग मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया। इस पावन अवसर पर आश्रम समिति के सदस्य, श्रद्धालु भक्तगण एवं क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Latest