क्राईम /पुलिसन्यूजपथरियायातायातरायपुर/बिलासपुरवाहनसड़कस्वास्थ्य

एनएच सड़क में रफ्तार का कहर:बाईक सवार की युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल रिफर

हरिपथ:पथरिया। 22 नवम्बर रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरगांव के समीप किरना के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को समय लगभग 3 बजे अनिल सूर्यवंशी (40 वर्ष), पिता जवाहर सूर्यवंशी, निवासी तिफरा बिलासपुर, आवश्यक कार्य निपटाकर अपने घर बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक CG 22 T 3067 वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त रहा कि अनिल सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ बैठे व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को समुचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बिलासपुर भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पीएम के लिए शव रवाना किया गया।पुलिस ने मामले में धारा 106 बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन को जब्त कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Latest