स्वामी शिवानन्द महाराज के काफिले पर पथराव! ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन

हरिपथ:बेलगहना– 23 नवम्बर स्वामी शिवानन्द महाराज के काफिले पर पथराव एवँ आश्रम में पूर्व घटित चोरी एवं संधिग्य प्रवेश की घटनाओं तथा पायलेटिंग व्यवस्था में गंभीर लापरवाही के सबन्ध में आश्रम के सदस्यों ने चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियो के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने मांग किये है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है,कि बीते 22 नवंबर की रात्रि सोनसाय नवागांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौटते समय भेलवा टिकरा एवं मिट्ठू नवागांव के बीच जंगल क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्वामी शिवानन्द महाराज के काफिले पर पथराव किए जाने की घटना हुई। पत्थर वाहन की नंबर प्लेट एवं फ्रंट ग्रिल पर लगा, जिससे वाहन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

आश्रम के लोगो ने बताया कि 15 दिनों के भीतर दूसरी सुरक्षा संबंधी घटना
इससे पहले भी आवेदन में 7 नवंबर 2026 की पूर्व घटना का भी उल्लेख किया गया है। जानकारी के अनुसार, रात्रि लगभग 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति आश्रम परिसर में संदिग्ध रूप से प्रवेश कर स्वामी जी महाराज के निजी कक्ष तक पहुंच गया था। इस दौरान धार्मिक ग्रंथ एवं एक पक्षी की चोरी का मामला भी सामने आया था, जिसके संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

आश्रम के तरफ से आवेदक उमेश चंद्राकर सहित अन्य लोगो ने पुलिस प्रशासन से काफिले पर पथराव की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई, पायलेटिंग दल का ने चिकित्सकीय परीक्षण एवं विभागीय जांच, दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध की जांच तथा स्वामी जी की व्यक्तिगत सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।