CG-Newsज्ञापनन्यूजबिलासपुर/ बेलगहना

स्वामी शिवानंद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग: अनुयायीयो ने सौंपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

हरिपथ:बिलासपुर। 27 नवंबर स्वामी शिवानंद महाराज की सुरक्षा में तत्काल प्रभाव से व्यापक वृद्धि किए जाने तथा हाल ही में घटित सुरक्षा संबंधी गंभीर घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर श्री अद्वैत परमहंस सेवा समिति एवं जनकल्याण संस्थान, बेलगहना के नेतृत्व में 200 से अधिक अनुयायियों  ने पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है,कि 22 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे श्री सिद्ध बाबा आश्रम, सोनसाय, नवागांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय बेलगहना चौकी क्षेत्र में पुलिस एस्कॉर्ट एवं काफिले के साथ चल रहे  स्वामी शिवानंद महाराज की गाड़ी पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि 7 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांधकर बेलगहना आश्रम परिसर में संदिग्ध रूप से प्रवेश करते हुए पूज्य स्वामी जी के निजी कक्ष तक पहुंच गया था। इस संबंध में 10 नवंबर को पुलिस थाना में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। उक्त व्यक्ति की गतिविधियां आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दर्ज हैं।

मात्र 15 दिनों के अंतराल में सुरक्षा से जुड़ी दो गंभीर घटनाओं का सामने आना सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल समीक्षा कर प्रशासन से समय रहते ठोस कदम उठाने की मांग की है।

बेलगहना आश्रम से लगभग 36 अन्य आश्रमों एवं शाखाओं का संचालन किया जाता है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न राज्यों के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित हैं। छत्तीसगढ़ के अधिकांश आश्रम वनांचल क्षेत्रों में स्थापित हैं। इन आश्रमों के माध्यम से विगत 70 वर्षों से निरंतर जनकल्याणकारी एवं धार्मिक सेवा कार्य संचालित हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक से मांग की कि काफिले पर हुए हमले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा स्वामी जी की सुरक्षा की समीक्षा कर व्यवस्था करने की मांग किये है।

पुलिस अधीक्षक से मांग की कि काफिले पर हुए हमले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा स्वामी जी की सुरक्षा की समीक्षा कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग किये है।

ज्ञापन सौंपते पुलिस अधीक्षक को

बिलासपुर अधीक्षक रजनीश सिंह  ने घटने को संज्ञान में लेते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मामले की जाँच का आदेश दिए और आश्रम से आए हुए स्वामी जी की अनुयायीयो को तत्काल कार्यवाही करने भरोसा दिलाया। साथ ही बेलगहना चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिए।


केंद्रीय मंत्री  तोखन साहू , छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक  धरमलाल कौशिक  तथा क्रेडा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सावन्नी , स्थानीय विधायक अटल श्रीवास्तव ने  घटना की जानकारी प्राप्त कर गहरी चिंता व्यक्त की तथा घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

Latest