अवैध शिकारक्राईम /पुलिसतखतपुरन्यूजबिलासपुर
मनियारी नदी में करेंट से मछली मारने का प्रयास: चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत…

हरिपथ:तखतपुर (टेकचंद कारडा )- 29 मार्च मनियारी नदी में करंट लगाकर मछली मारने का प्रयास करने वाले युवक खुद करंट की चपेट मे आकर मौके में ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त उम्र 45 वर्ष आज सुबह मनियारी नदी में मछली मारने के लिए जाल बीछाकर रखा था और उसमें करंट लगा दिया था जैसे ही युवक का पैर पानी में पड़ा खुद करंट की चपेट में आ गया और अपने आप को नहीं बचा सका जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों का हाल रो रो कर बेहाल है, पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है घटना सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी है।




