बांध के नजदीक ग्रामीण युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी! पुलिस जांच में जुटी

हरिपथ:लोरमी। 27 नवम्बर ग्राम कोसाबाड़ी के कन्हैया नाला के नजदीक ग्रामीण युवक की लाश मिलने से सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोरमी थाना क्षेत्रान्तर्ग ग्राम कोसाबाड़ी निवासी जाशूम पोर्ते (19 वर्ष), पिता ईश्वर पोर्ते का शव शुक्रवार तड़के सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने कन्हैया नाला के पास देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुँचकर युवक की शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया। पुलिस ने घटना स्थल पर एफएसल टीम भी जांच में जुटी है।
गौरतलब है,की युवक की मौत किन परिस्थितियों में मौत हुई, क्यो हुई ये जांच का विषय है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है।
थाना प्रभारी पवन देवांगन ने बताया युवक की शव मिली है,मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है।