क्राईम /पुलिसन्यूजपथरियामुंगेलीयातायातसड़कहादसा

हाईस्पीड बाईक सवार युवक हुए हादसे में गम्भीर रूप से घायल: युवक अस्पताल में भर्ती..

हरिपथ:पथरिया-21 नवम्बर मुंगेली मुख्य मार्ग पर ग्राम सिलतरा मोड़ के पास तेज गति अनियंत्रित  बाइक सवार दो युवक सड़क पर फिसल कर करीब 50 मीटर तक घिसटते हुए गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बाइक में सवार दो युवक पथरिया से अपने गांव सोनपुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिलतरा मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर काफी दूर तक फिसल कर गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है। हादसे में सोनपुरी निवासी गोपाल ध्रुव को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस वाहन के आरक्षक लालजी आनंद एवं चालक दिलेश्वर यादव ने घायल युवक को तत्काल वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति और अत्यधिक चोटों को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Latest