क्राईम /पुलिसन्यूजलोरमी

फांसी में लटकते मिली युवक की लाश ! पुलिस विवेचना में जुटी…

हरिपथ:लोरमी– 16 अप्रेल- नगर के वार्ड 5 में एक युवक की लाश फांसी पर लटकते मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर 12 बजे वार्ड 5 निवसी मृतक के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई की  शिवकुमार खत्री 40 वर्ष पिता सोनराज खत्री की लाश अपने बेडरूम में  फांसी की हालत में में लटक रहा है। युवक ने फांसी क्यो लगाई कैसे किन परिस्थितियों में लगी ये जाँच का विषय है। 

पुलिस ने घटना स्थल पहुँचकर मृतक के शव को पंचनामा कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जिसको पीएम के बाद परिजन के हवाले किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। 

Latest