चोरी प्रकरण में बाईक के साथ दो नाबालिक सहित एक आरोपी गिरफ्तार..1 लाख 76 हजार का मशरूका जप्त…



हरिपथ:लोरमी-21 अगस्त ग्राम पाली सात माह पूर्व एक चोरी के मामले में जुनापारा चौकी पुलिस ने दो नाबालिक सहित एक आरोपी से तीन नग सोने के लॉकेटनुमा मंगलसूत्र को, एवं विवों कंपनी के चोरी गए मोबाईल को तथा नगदी 1000/- नकदी को बरामद कर जप्तशुदा मशरूका की किमत जुमला लगभग 1,76,000/- को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने बताया कि ग्राम पाली निवासी गोकुलपुर में प्रार्थी परसराम जायसवाल के घर में उस समय चोरी हुई जब वह परिवार सहित पड़ोसी घर में शादी समारोह में शामिल होने गया था घटना फरवरी माह 2026 की है। प्रार्थी परसराम जायसवाल अपने मकान को कुछ पलों के लिए खुला छोड़कर मोनू नेताम के घर करीब के मकान में रात करीबन 9 से 10 बजे के बीच ही गया ही था कि अज्ञात चोरों के द्वारा प्रार्थी के मकान में घूसकर कमरे के अंदर में रखे एक जोड़ी सोने के झूमका 07नग सोने के लॉकेट को एवं एक नग विवों कंपनी के मोबाईल को चोरी करके ले गये थे घटना की सूचना मिलते ही चौकी जूनापारा में अपराध कमांक 84/26 धारा-305 (ए.), 331 (4) बी.एन.एस. कायम किया गया था और आरोपीगणों की सतत पतासाजी की जा रही थी मामला जुमला 80000 /- रूपयें का होने से तत्काल घटना स्थल में डॉग स्कॉट एवं सायबर सेल की मदद ली गई थी।

मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के द्वारा पूरी तकनिकी टीम को एवं जूनापारा पुलिस स्टाफ को एवं पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों को इस प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तार के लिए बिफरकर कड़े निर्देश दिये गए थे, जिससे अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागिय अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपियों के पतासाजी के लिए जूनापारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर एवं अन्य स्टाफ की टीम गठित कर एवं बीट आरक्षकों को टॉस्क देकर लगातार तकनिकी संसाधनों का उपयोग करते हुए अज्ञात फरार आरोपियों की पतासाजी खोजबीन सतत नये नये मुखबिरों के माध्यम से पूछताछ कर की जा रही थी, जिससे प्रकरण में संलिप्त विधि से संघर्षरत दो नाबालिक बालकों से एवं प्रकरण के आरोपी कार्तिक यादव पिता-मनोज यादव निवासी बांधा द्वारा लिये गए मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी की रकम से खरीदी गई एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG10CD4089 को, तीन नग सोने के लॉकेटनुमा मंगलसूत्र को, एवं विवों कंपनी के चोरी गए मोबाईल को तथा नगदी 1000/- रूपये को बरामद कर लिया गया है। जप्तशुदा मशरूका की किमत जुमला लगभग 1,76,000/- रूपये है वहीं प्रकरण में संलिप्त विधि से संधर्षरत दो नाबालिक बालकों को तथा एक आरोपी कार्तिक यादव पिता-मनोज यादव निवासी बांधा को गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही में चौकी जूनापारा प्रभारी संजीव ठाकुर, बीट आरक्षक देवनारायण दास, आरक्षक कामेश सोनी, अंजय कौशिक, सत्येन्द्र राजपूत, अजय जायसवाल एवं अश्वनी महादेवा का योगदान रहा है।