कोटाक्राईम /पुलिसछत्तीसगढ़न्यूजबिलासपुरलोरमी

लोरमी के युवक की कोटा में बेदम पिटाई , अधमरा छोड़कर भागे ! गंभीर हालत में सिम्स दाखिल…

हरिपथबिलासपुर/कोटा/ लोरमी नगर के वार्ड 5 निवासी एक युवक को गम्भीर अवस्था मे सिम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपियो ने बेदम पिटाई कर अधमरे हालत में खेत मे पड़ा था। इट बनाने वालो मजदूरों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचित किया। चोटिल युवक को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ  प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बिलासपुर सिम्स में रिफर किया। पुलिस मामला की जांच में जुटी। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  लोरमी वार्ड 5 निवासी पीड़ित सलमान अली पिता मजीद अली सहित तीन-चार अन्य दोस्तों के  साथ  कोटा स्थित गोबरीपाठ आये थे। यहां पहले सभी ने छककर शराब खोरी किये।

किसी बात को लेकर दोस्तो के साथ विवाद हुआ। विवाद इतना ग्रहराया कि युवक की जान पर बन आई। बताया जा रहा है,की इस कोटा के ही रहने वाले एक अन्य साथी के साथ मिलकर सलमान अली की आरोपियो ने जमकर मारपीट किये और अधमरे हालत में खेत मे छोड़कर फरार हो गए। जो जांच का विषय है।

सुबह जब पीड़ित को होश आया तो पुलिस को बताया कि उसके ऊपर प्राण घातक हमला कर जमकर मारपीट किया गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हुआ।

बताया जा रहा कि आरोपियो ने शरीर में किसी भी प्रकार का हलचल नहीं होने पर उसे मृत समझकर घटना स्थल पर छोड़कर चलते बने।

रविवार की रात से खेत मे गंभीर हालत में  सलमान अली पड़ा रहा जिसकी सांसे चल रही थी, सुबह प्रातः काल 4 से 5  बजे ग्रामीणों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी 112 को दी। सूचना पर कोटा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पीड़ित सलमान अली से सिम्स में पूछताछ कर आपबीती दर्ज किया जा रहा जिससे कि आरोपीयो  को पकड़ने में मदद मिल सके। पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करेगी। 

कोटा थानाप्रभारी राज सिंह ने बताया घायल लोरमी निवासी सलमान से कोटा पुलिस आरोपियों के बारे में पूछताछ  कर रही है,जल्द ही मामला दर्ज कर पुलिस घटना की विवेचना करेगी।

error: Content is protected !!