मनियारी नदी कारीडोंगरी पुल निर्माण की धीमी गति पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

हरिपथ:लोरमी– 21 फरवरी उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान वनाचंल को जोड़ने वाली मुख्य ग्राम कारीडोंगरी एवं दरवाजा के बीच मनियारी नदी पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण कर अधिकारी कर्मचारी को फटकार लगाई एवं धीमी गति पर नाराजगी प्रकट कर सम्बंधित ठेकेदार पर कार्यवाही करने निर्देशित किये।

गौरतलब है,कि उक्त पुल निर्माण से वांचनल के 19 से अधिक गाँव के लोगो को निर्बाध आवागमन होगा,इसके लिए अरुण साव ने अपने कार्यकाल में स्वीकृत कर इसका निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रारम्भ किये थे। अब देर निर्माण पर श्री साव ने पुल निर्माण की धीमी गति पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि, अब तक पुल का निर्माण पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ है। समय सीमा से काफी पीछे हैं। कम मजदूरों से समय पर काम पूर्ण कैसे होगा।

श्री साव ने मौके पर मौजूद अधिकारी से कहा कि, बारिश के पूर्व पुल का निर्माण किसी भी स्थिति में पूरा हो जाना चाहिए, क्योंकि वनांचल के ग्रामीणों को बारिश में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, पुल नहीं होने से ग्रामीणों का संपर्क कट जाता है। वहीं धीमी गति से निर्माण पर ठेकेदार की सिर्फ नोटिस से काम नहीं चलेगा, पेनाल्टी की आवश्यकता हो तो वो भी लगाएं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा, यह बहुप्रतीक्षित पुल बन जाने से बड़ी राहत मिलेगी, इसके निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।




