चलती कार में लगी आग, जान बचाकर भागे चालक एवं सवारी..

हरिपथ:लोरमी– 21 फरवरी चंदियाभांटा रोड में नहर मार्ग में एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, वाहन चालक एवं कार में सवार लोगों ने कार से कूदकर जान बचाई है। घटना में सभी सुरक्षित है।


मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री के जन चौपाल कार्यक्रम में बिजराकछार कार्यक्रम में शामिल होने कुछ बीजेपी के लोग जा रहे थे, इसी दौरान नहर रोड में अज्ञात कारणों से अचानक कार में आग लगने की घटना सामने आई है। वाहन चालक एवं कार में सवार लोग उनके साथी मौजूद रहे, वाहन चालक एवं कार में सवार लोग जान बचाने दरवाजे खोलकर कार से कूदकर जान बचाई। कार में आग कैसे लगी क्यों लगी ये जांच का विषय है। आग इतनी तेज थी,की कुछ ही समय में धुंधुकर जलकर राख में तब्दील हो गई! इस दौरान सड़क में कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा सड़क के दोनों तरफ लोग की भीड़ एकत्रित रहा। बताया जा रहा है, कि वाहन में इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप सवार नहीं थे, घटना की जानकारी संबंधित चौकी में सूचित कर घटना से अवगत कराया गया।



