उपलब्धिछत्तीसगढ़जंगल सफारीजंगली जीवन्यूजलोरमी (एटीआर)वनविभागवनांचलवाइल्डलाइफवाहनविकसित भारतविशेष खबर

एटीआर में बढ़े सैलानियों की संख्या:6400 को भाया जंगल..

हरिपथ:लोरमी-10 अप्रेल विगत पांच माह के दौरान अचानकमार टाइगर रिजर्व कोर जोन में भ्रमण करने वाले करीब 6400 से अधिक सैलानियों को वातावरण काफी सुहावना लगा, जिसकी वजह से इस वर्ष सैलानियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 14 फीसदी अधिक बढ़ी। इन सैलानियों की संख्या से एटीआर प्रबंधन को भी 47 लाख रुपए से अधिक की आय हुई।

एटीआर के कोर जोन में भ्रमण करने वाले सैलानियों की संख्या दिन-प्रतिदिन काफी बढ़नी शुरु हो गई है। यहां भ्रमण करने के लिए सैलानियों को जिप्सी की सुविधा दी जाती है, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ती है। भ्रमण करने वाले सैलानियों में शहर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचते हैं। सैलानियों के रूकने और भोजन एवं नाश्ते के

कोर और बफर भ्रमण करने 16 गाड़ियां– प्रबंधन के अनुसार अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल का वातावरण पर्यावरण के अनुकूल है, जहां टाइगरों की संख्या में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा सैलानियों की संख्या के हिसाब से यहां गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई है। इन गाड़ियों में जिप्सी 7, योद्धा 2, एक बस, 6 नई गाड़ी महारानी नई जिप्सी सहित 16 गाड़ियों का संचालन समिति के सदस्य करते हैं।

एटीआर प्रबंधन ने शिवतराई बेरियर के पास ही एक बैगा रिसॉर्ट बनाया है, जिसकी देखभाल समिति के हाथों में दे दी गई है। कुछ दिन पहले यहां का रिसॉर्ट और अन्य सारे सामान जर्जर होते जा रहे थे, जिसे वर्तमान में काफी व्यवस्थित कर लिया गया है। प्रबंधन के अनुसार सैलानियों की संख्या बढ़ने के कारण एटीआर प्रबंधन ने शिवतराई बैगा रिसॉर्ट कैम्पस में सैलानियों रोमांचक बनाने के लिए सेल्फी पाइंट तैयार कराया गया है। बैगा रिसार्ट परिसर में पार्किंग एरिया, पूछताछ केन्द्र, सफारी बुकिंग, सोविनियर शॉप, टाइगर कैंटीन, को स्वीमिंग पुल, डायरेक्शन बोर्ड एवं सभी कमरों में कमरा नम्बर एवं नाम का साईन बोर्ड लगाया गया है।

एटीआर के डीएफओ यू आर गणेश ने बताया: अचानकमार टाइगर रिजर्व के घने जंगल पर्यावरण के अनुकूल हैं, जहां वन्यप्राणियों की संख्या भी काफी अधिक है। यहां प्रदेश के अलावा अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। यह अब पर्यटन का केन्द्र बन गया है। अभी गाड़ियों की आवश्यकता अधिक नहीं है, लेकिन एक और गेट केंवची की ओर से खोलने का विचार किया जा रहा है।

Latest