सबस्टेशन में आपरेटर की मौत से मचा हड़कंप! पुलिस जांच में जुटी…

हरिपथ:बिलासपुर/तखतपुर-31 अक्टूबर क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित सब-स्टेशन में एक दुखद घटना सामने आया है। ड्यूटी के दौरान ऑपरेटर की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ढन ढन निवासी अमन साहू 32 वर्ष पिता हेमंत साहू ग्राम कुरोली के बिजली सबस्टेशन में ऑपरेटर के रूप में पदस्थ था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब दूसरा ऑपरेटर शिफ्ट चेंज करने वहाँ पहुँचा तो उसने मृतक अमन साहू को जमीन पर अचेत अवस्था में जमीन पर लेटा देख तुरंत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों और परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों व सहकर्मियों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुई घटना से परिवार सदमे में है। गाँव मे मातम छाया हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव की पंचनामा कर पीएम कराने में जुटी।फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच में जुटी है।