कलयुगी पुत्र ने अपने सौतेली मां की टँगीय से वार कर निर्मम हत्या!पुलिस जांच में जुटी..

हरिपथ:लोरमी-26 अक्टूबर वनांचल के खुड़िया में एक गंभीर वारदात सामने आई है, कलयुगी नाबालिक पुत्र ने अपनी सौतेली मां की चरित्र शंका के नाम से निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विधि से संघर्ष बालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुड़िया चौकी के नाकापारा में बीती रात 10.30 बजे हत्या जैसे वारदात की खबरें ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खुड़िया के नाकापारा में रविवार की रात 10.30 बजे ग्राम के निवासी प्रतिभा नेताम 45 वर्ष पति स्वगीय भीखम नेताम धारदार टँगीय से वार कर हत्या कर दिया। पुलिस ने बताया कि कलयुगी पुत्र 16 वर्षीय नाबालिक बेटे ने अपनी सौतेली मां के चरित्र को लेकर शंका करता था बीती रात उन्होंने उसने घाट उतार दिया।

पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतका के शव को पंचनामा कर बाद पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया है। पुलिस ने मामले में तत्काल मामले में विधि से संघर्ष बालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
थाना प्रभारी पवन देवांगन ने बताया कि विधि से संघर्ष रख बालक को विरासत में लेकर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।