क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली

6 माह पूर्व महिला की मौत मामले में कब्र खोदकर बाहर निकाला गया,पीएम के लिए भेजा

हरिपथ:मुंगेली– 29 अक्टूबर  करीब 6 महीने पहले हुई एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में अब जांच तेज हो गई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम संगवाकापा में मृतका मनीषा लहरे के शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। मृतका के मायके पक्ष की मांग पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।


एसडीएम, तहसीलदार और एसडीओपी की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है और मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अब इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट अहम मानी जा रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

Latest