मानस मंच में गरबा महोत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मां दुर्गा की आराधना कर लिया आशीर्वाद

हरिपथ:लोरमी– 18 अक्टूबर स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर के मानस मंच में मां जगजननी दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में शामिल हुए। यहां गरबा में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की आराधना की। पारंपरिक गरबा नृत्य और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

श्री साव ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था एवं धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
लोरमी में गरबा महोत्सव की भव्यता हर साल बढ़ रही है। लगातार आठवें वर्ष आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों ने मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा और गरबा को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
गरबा महोत्सव ने नगर में उत्सव और उल्लास का माहौल बनाया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने गरबा नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सुंदर छटा बिखेरी। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय प्रस्तुतियों से मानस मंच देर तक गूंजता रहा।

कार्यक्रम के आयोजक प्रशांत शर्मा, विश्वास दुबे, आकाश केशरवानी, नरेंद्र खत्री, सोनू सापरिया, मनीष सोनी, अमन सलूजा गुड्डू गुप्ता सहित माँ जगजननी दुर्गोत्सव समिति थाना ग्राउंड लोरमी के सभी सदस्यों की बड़ी भूमिका रही।

एक दिन पूर्व मानस मंच में आयोजित रास गरबा डांडिया का शुभारंभ पूर्व जनपद अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लाला सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष डॉ अशोक एसडीओपी माधुरी धिरही,जायसवाल एल्डरमैन मिंटू अग्रवाल, घनश्याम यादव ,प्रेस क्लब अध्यक्ष सतीश मिश्रा, सचिव नूतन गुप्ता, कृषना सोनी, जतिन सलूजा शलेन्द्र सलूजा , विकास केशरवानी, पिंटू उबेजा, राजेंद्र पाटकर, नरेंद्र पाटकर, रवि शर्मा, सोनू सापरिया, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, निरंजन अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल सीएमओ चंदन शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
दुर्गा पंडाल में पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना*

गरबा के पहले उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी नगर के विभिन्न वार्डों के पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
नगर के फूटू पारा, बाजार पारा एवं राम्हेपुर तुलसा घाट नाका में माता रानी के दिव्य दरबार में मत्था टेका। माता से लोरमी सहित समस्त प्रदेशवासियों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।