
हरिपथ:पथरिया– 30 अक्टूबर जल संसाधन विभाग में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी कुमार डाहिरे के सम्मान में शुक्रवार को नगर मुख्यालय स्थित विभागीय कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। सभी ने श्री डाहिरे के लंबे सेवाकाल और विभाग के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
कुमार डाहिरे ने अपने 37 वर्षों के शासकीय सेवाकाल में 21 वर्ष पथरिया क्षेत्र में रहकर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों के साथ क्षेत्र में जल संसाधन से जुड़े कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर एसडीओ कुमार डाहिरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासकीय सेवा का 37 वर्षों का सफर उनके जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। पथरिया क्षेत्र में बिताए गए 21 वर्ष उनके लिए हमेशा यादगार रहेंगे। यहां के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं आम नागरिकों से उन्हें हमेशा सहयोग और स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान अनेक चुनौतियां आईं, लेकिन सभी के सहयोग से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। पथरिया क्षेत्र से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा। उन्होंने सभी का आभार जताया।