नवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, नदी और एनीकट में विसर्जन पर प्रतिबंध

हरिपथ:पथरिया:10 अक्टूबर नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को नगर पंचायत पथरिया के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार देवगन की उपस्थिति में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, समिति के अध्यक्ष एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इन तालाबों में होगा प्रतिमा विसर्जन:बैठक में प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर के चिन्हित तालाबों लछनपुर बांधा, घोरमार एवं मांझली तालाब को निर्धारित किया गया। वहीं, नदी और एनीकट में प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। विसर्जन के दौरान शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही साउंड बॉक्स का उपयोग करने की बात कही गई। साथ ही नवरात्रि पर्व के दौरान विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया।
शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
थाना प्रभारी पवन कुमार देवगन ने सभी से नवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की बात कही।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, सभापति मेलाराम डडसेना, सभापति इंद्रजीत यादव, धर्मेंद्र श्रीवास, छोटू पाली, राजेंद्र निर्मलकर, रवि निर्मलकर, निक्कू यादव, मोंटू जायसवाल, दादू जायसवाल, रिंकू यादव, पेंटर मानिकपुरी, मिलाप जायसवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने की बात कही।