क्राईम /पुलिसन्यूजपथरिया

पानी टंकी के पास मिला 26 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी…

हरिपथ:पथरिया-13 अक्टूबर नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित पानी टंकी के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुंदन कुमार बघेल (26 वर्ष), निवासी चोरभट्टी, पथरिया के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पथरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे सूचना मिली कि पानी ने टंकी के पास एक युवक जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना र पर पुलिस मौके पर पहुंची और ने जांच के दौरान मृतक की पहचान 1 की। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने की तलाश, अगले दिन मिला शव, पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा

मुंगेली से लौटने के बाद घर नहीं पहुंचा युवक- पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को कुंदन कुमार बघेल किसी काम से अपने परिजनों के साथ मुंगेली गया था। काम पूरा होने के बाद सभी पथरिया लौट आए, जिसके बाद परिजन अपने घर चले गए। देर रात तक युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। नगर के विभिन्न स्थानों पर खोजबीन करने के बावजूद रात में उसका कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन 10 अक्टूबर को पानी टंकी के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली।

पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण थाना प्रभारी पथरिया पवन कुमार देवांगन के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Latest