जनदर्शनजिला कलेक्टोरेटनगरी निकायनिरीक्षणन्यूजमुंगेलीविद्युत विभाग

जर्जर पोल को हटाने, जनदर्शन पहुँचे नगर पालिका अध्यक्ष..

हरिपथ:मुंगेली– 29 सितम्बर नगर पालिका क्षेत्र के रामगोपाल तिवारी वार्ड में एक बिजली का खंभा पूरी तरह से झुककर जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुये,पहले विभागीय अधिकारी से शिकायत फिर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला कलेक्टर जनदर्शन में इस गंभीर समस्या को दूर करने निवेदन किये।

स्थानीय लोगों के अनुसार,जर्जर एवं झुके हुए बिजली खम्भे को बदलने लगातार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। वार्डवासियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष स्वयं मौके पर पहुंचे और जर्जर खंभे की स्थिति का निरीक्षण किया। मौके की स्थिति देखने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने जिले के कलेक्टर  सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर वे कलेक्ट्रेट में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और कलेक्टर अमृत विकास तोपनो से मुलाकात कर पूरे मामले से एक बार फिर अवगत कराया।

उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया जाए,ताकि जर्जर खंभे को हटाकर नया खंभा लगाया जा सके और वार्डवासियों को संभावित खतरे से राहत मिल सके!

कलेक्टर ने दिए जल्द समस्या दूर करने के निर्देश-नगर पालिका अध्यक्ष की शिकायत और मौके की गंभीर स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने संबंधित अधिकारियों को उक्त समस्या का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

Latest