डिप्टीसीएम सीएम की बोड़तराकला नए विद्युत उपकेंद्र की सौगात

हरिपथ:लोरमी-28 अक्टूबर विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा विद्युत क्षेत्र में ग्रामीण अंचल के ग्राम बोडतरा कला में विद्युत उप केंद्र स्वीकृति प्रदान किया गया है।
अरुण साव ने कहा कि ग्रामीणों को पुरानी मांग थी इस पर तत्काल सज्ञान लेकर सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दिया गया है,जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों गरीबों की सरकार है, संवेदनशील सरकार है,जो कार्य करने में भरोसा करती है। आगे भी विकास कार्य होंगे। आपके भरोसे से सम्भव हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा ग्राम बोड़तरा कला में डॉग कंडक्टर 265.14 लाख में 8.50 किमी 33 केवी लाइन और 4.00 किमी 11 केवी लाइन पीसीसी पोल के साथ नई 33-11 केवी एस एस के साथ नई 33/11 KV उपकेंद्र बोडतरा कला में निर्माण और उससे जुड़ी ओवरहेड लाइनों के लिए आवश्यक मुख्य सामग्री और तकनीकी विवरण के निर्माण होगा।
गौरतलब है कि बोडतराकला में नए सब स्टेशन के निर्माण से ग्रामीणों को त्वरित बिजली एवं किसानों को बड़ी सुविधा प्रदान होगी इसके लिए जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।