कबाड़ में भीषड आग: हेंडपम्प व मोटर पम्प की मदद से चार घण्टे में आग पर काबू..आग बुझने के बाद पहुँची मुंगेली से दमकल!

हरिपथ:लोरमी– 20 अप्रेल भीषण गर्मी में देररात झझपुरी रोड स्थित एक कबाड़ डंपिंग यार्डनुमा दुकान में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। पीड़ित एवं क्षेत्र के युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद 4 घंटे में आग पर काबू पाया गया। आस पड़ोस से मोटर पम्प हेण्डपम्प की मदद से पानी की व्यवस्था हुआ। आग बुझने के बाद देररात 3 बजे मुंगेली से दमकल पहुँचा।


मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 7 झझपुरी कला रोड स्थित सचिदानंद राजपूत के दुकान में पुराने टायर, प्लाटसिक कबाड़ का गोदाम है,जिसमे बड़ी मात्रा कबाड़ के समान रहा जिसमें रविवार की देर रात 11 बजे अचानक आग लगकर भीषण रूप ले लिया जिसके बाद आसपड़ोस के लोग सूचित किये। खबर लगते ही पीड़ित ने थाना एवं नगर पालिका में दमकल के लिए लगया लेकिन दमकल खराब होने एवं पानी टैंकर शादी में इंगेज होने से मदद नही मिल पाया। उन्होंने ने मुंगेली में दमकल को सूचित भी किया। भीषण आग की लपटें एवं धुंआ से क्षेत्र उठती गुबारे से लोग भयभीत नजर आए।
इधर पड़ोस के युवक अक्कू वैष्णव ,पार्षद शशांक वैष्णव एवँ पीड़ित परिवार एवं अन्य लोगो स्थानीय ने मोटरपंप एवं हैंडपंप की सहायता से पानी लाकर भीषण आग में देररात 2.30 बजे आग में काबू पाया। 4 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग में काबू पाया गया। बताया जा रहा है,की मुंगेली से दमकल की मदद मांगी गई,थी,जो देररात 3 बजे घटना स्थल पहुँची,जो वापस लौट गई।
गौरतलब है,की घटना स्थल के नजदीक असमाजिक तत्वों एवं शराब प्रेमियों का जमावड़ा रहता है,बदमाशी तत्वों की कारस्तानी होने की आशंका जताया जा रहा है?आग कैसे लगी ?क्यो लगी किसने लगाई ? ये जांच का विषय है। बताया जा रहा कि भीषण आग में पीड़ित 5 लाख से अधिक की क्षति हो सकती है?

घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर प्रशासनिक एसडीएम तहसीलदार कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थल है,घटना स्थल के सबसे पास शासकीय शराब दुकान है। जिसमे शराब प्रेमियों की भीड़ लाज़मी है।

शशांक वैष्णव नप वार्ड 7 पार्षद ने बताया की मुंगेली में दमकल को सूचना दिया गया था,जो आग बुझने के बाद रात 3 बजे पहुँची। हेण्डपम्प के सहारे एवँ आसपड़ोस के पम्प की एवं लोगो की मदद से 4 घण्टे की कड़ी मेहनत से आग को बुझाए गया। घटना स्थल के पास असामाजिक तत्वों की भीड़ लगी रहती है। प्रशासन कार्यवाही करें।



